जीमेल एंड्रॉयड ऐप में आए नए शॉर्टकट

जीमेल एंड्रॉयड ऐप में आए नए शॉर्टकट
विज्ञापन
जीमेल ने अपने एंड्रॉयड जीमेल ऐप के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। नए अपडेट के साथ ही एंड्रॉयड 7.1 और उसके बाद के वर्ज़न पर चल रहे ऐप में नए शॉर्टकट जोड़ दिए गए है। ऐप शॉर्टकट के अलावा, सर्च दिग्गज ने एंड्रॉयड पर ईमेल क्लाइंट के साथ टास्क एक्सचेंज करने के लिए सपोर्ट जारी कर दिया है।

9टू5 की रिपोर्ट के अनुसार, इस अपडेट से पहले ऐप में सिर्फ एक ऐप शॉर्टकट उपलब्ध था जिससे यूज़र एक नए ईमेल मैसेज कंपोज़ कर सकते थे। हालांकि, यह शॉर्टकट अभी भी मौज़ूद है, लेकिन अब इसके साथ तीन ईमेल अकाउंट तक के लिए भी शॉर्टकट दिए गए हैं। ऐप शॉर्टकट को होमस्क्रीन पर ड्रैग किया जा सकता है। इससे अलग-अलग ईमेल अकाउंट को एक्सेस करना आसान हो जाता है।  

रिपोर्ट के मुताबिक, इन अकाउंट का क्रम उन पिछले तीन अकाउंट पर आधारित होता है जिन्हें ऐप में इस्तेमाल किया गया है।

ऐप के दूसरे हिस्से की बात करें तो, सर्च दिग्गज ने अपने लेटेस्ट अपडेट के साथ  जीमेल ऐप में टास्क एक्सचेंज करने के लिए एक्सचेंज टास्क्स सपोर्ट शामिल किया है। गूगल ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''यह नया फ़ीचर आपके काम को एक्सचेंज के साथ सिंक कर देता है जिससे आप हमेशा अपनी टास्क लिस्ट को सबसे ऊपर देख सकते हैं। आप कोई टास्क क्रिएट कर सकते हैं, प्राथमिकता या तारीख को एडिट कर सकते हैं और बाद में प्रतिक्रिया देने के लिए किसी ईमेलल को टू-डू के तौर पर फ्लैग कर सकते हैं।''

कंपनी का कहना है कि एंड्रॉयड पर जीमेल ऐप तैयार है और इसे सुरक्षित तौर पर इंस्टॉल किया जा सकता है।

सर्च दिग्गज ने एक बयान में कहा, ''एक संयुक्त टास्क लिस्ट के साथ, अब आपके जरूरी कामों पर ध्यान देना आपके लिए आसान होगा और एक बार काम पूरा करने के बाद लिस्ट को जांच लें। '' गूगल के मुताबिक, काम के खत्म होने पर स्वाइप करना किसी इनाम की तरह होगा।

जीमेल एंड्रॉयड ऐप  के लिए अपडेट जारी कर दिया गया है और यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »