• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • 5 अजीबो गरीब एंड्रॉयड ऐप जिन्हें आप डाउनलोड नहीं करना चाहेंगे

5 अजीबो-गरीब एंड्रॉयड ऐप जिन्हें आप डाउनलोड नहीं करना चाहेंगे

5 अजीबो-गरीब एंड्रॉयड ऐप जिन्हें आप डाउनलोड नहीं करना चाहेंगे
विज्ञापन
आप फुर्सत के पल में क्या करते हैं? किताब, गाना, सिनेमा या गेमिंग, आम जवाब इसी के आसपास होंगे। लेकिन सच तो यह है कि हम अपने फुर्सत के पल में ज्यादा समय स्मार्टफोन पर ख़र्च (बेकार) करते हैं। यह हमारी आदत बन चुकी है। और इसी आदत का फायदा उठाते हुए कई ऐप बनाने वाले कंपनियों ने बेहद ही अजीबो-गरीब ऐप बनाए हैं। इन ऐप को इस्तेमाल करने के बाद आप प्रतिक्रियाएं ऐसी हो सकती हैं- क्या है ये? क्या वाहियात ऐप है ये... मुर्ख बना रहे हैं। समय बर्बाद कर दिया। लेकिन कंपनियों को ऐसी प्रतिक्रियाओं की उम्मीद पहले से रही होगी। उन्होंने अपनी ओर से कुछ नया करने की कोशिश की है। और नतीजतन ऐसे अजीबो-गरीब ऐप सामने आए हैं जिन्हें आप अपने एंड्रॉयड फोन पर इंस्टॉल करने से पहले एक बार ज़रूर सोचेंगे।

घोस्ट डिटेक्टर प्रो
ghost detector pro

क्या आप भूत-प्रेत की कहानियों पर विश्वास करते हैं? क्या आपको अक्सर ही आपके आसपास किसी और के मौजूद होने का एहसास होता है? तो यह ऐप आपको भूत की मौजूदगी की जानकारी देगा। अब सवाल यह है कि जब विज्ञान ने साफ कर दिया है कि भूत-प्रेत जैसी कोई चीज़ नहीं होती हैं। तो पता नहीं क्यों इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप आपके मोबाइल के सेंसर का इस्तेमाल करके अलग-अलग किस्म के मैगनेटिक इमिशन को डिटेक्ट करके आपको घोस्ट के बारे में बताता है। ऐप के पेज पर लिखा गया है कि इसके आधार पर आप यह तय कर सकते हैं आपके आसपास कोई भूत-प्रेत है या नहीं।

आईबियर फ्री- ड्रिंक बियर नाउ
ibeer

इस ऐप के बारे में कोई भी ज़िक्र करने से पहले आपके लिए वैधानिक चेतावनी- मदिरापान सेहत के लिए हानिकारक है। और बिहार (गुजरात में भी) में तो इस ऐप का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें, क्या पता जेल की हवा खानी पड़े। वैसे, यह ऐप बियर पीने का एक प्रतीकात्मक तरीका है। ऐप खोलें और लाल बटन को दबाएं। इसके बाद फोन का स्क्रीन एक ग्लास बन जाएगा और इसमें अपने आप बियर भरने लगेगा। अब आप अपने फोन को टेढ़ा करके बियर को पीने का एहसास ले सकते हैं। और बियर खत्म होते ही डकार की आवाज़ भी आएगी। यानी आप चाहे जितने ग्लास पी लो, नशा नहीं होगा।

पिंपल पॉपर

ऐप के बारे में कंपनी का कहना है कि यह आपको घिनौना लगेगा, लेकिन आपको इसे खेलने की लत लग जाएगी। जी हां, इस गेम में आपको मुंहासे फोड़ने हैं। मुंहासे फोड़ने पर बैकग्राउंड में जो आवाज आती है, वो और भी घिनौना लगती है। लेकिन फुर्सत के पल में आप इस ऐप पर भी समय बर्बाद कर सकते हैं।

स्पूनर
गले मिलिए और गिले-शिकवे दूर कर लीजिए। ये सुझाव कई बुजुर्गों को देते सुना होगा। स्पूनर ऐप आपको यह बताता है कि आसपास के इलाके में कौन सा शख्स आपसे गले मिलने को तैयार है। ध्यान रहे कि कहीं वो शख्स आपके गले ना पड़ जाए। यह ऐप आपके हैंडसेट की लोकेशन का इस्तेमाल करेगा, फिर उसी के आधार पर आपको सुझाव देगा।

प्वाइंटलेस बटन
ये ऐप ठीक अपने नाम जैसा ही है। बस एक बटन को दबाते रहो। बटन पर कई बार टैप करने के बाद आपके सामने एक तस्वीर सामने आएगी। रुकिए मत...और टैप करते रहिए। फिर अगली तस्वीर। आप यह जानने के लिए टैप करते रहेंगे कि अगली तस्वीर किसकी होगी। है ना ये, पूरा तरह से टाइमपास।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Android, Game
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »