फेसबुक ने शुरू की आवाज के साथ वीडियो ऑटो प्ले की टेस्टिंग

फेसबुक ने शुरू की आवाज के साथ वीडियो ऑटो प्ले की टेस्टिंग
विज्ञापन
फेसबुक पर ऑटो-प्ले वीडियो (बिना साउंड के) पहले ही कई यूज़र के लिए परेशानी और डेटा खर्च का कारण था। अब फेसबुक पर आवाज के साथ ऑटो प्ले वीडियो की टेस्टिंग की जा रही है। जिसका मतलब है कि इस फीचर को चुनिंदा यूज़र के लिए जारी किया गया है। अब फेसबुक यूज़र की न्यूज़ फीड में वीडियो के ऑटोमेटिकली प्ले होने के साथ आवाज़ भी सुनाई देगी।

2013 में जब फेसबुक ने सबसे पहले ऑटो प्ले फीचर शुरू किया था तब वीडियो के ऊपर स्क्रॉल करने से उन्हें प्ले किया जा सकता था। हालांकि, किसी वीडियो में आवाज तभी आती थी जब उस पर मैनुअली टैप किया जाए। अब, फेसबुक द्वारा ऑस्ट्रेलिया में चुनिंदा यूज़र की न्यूज़ फीड में आवाज के साथ ऑटो प्ले वीडियो की टेस्टिंग की बात सामने आई है।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने मैशेबल ऑस्ट्रेलिया से बातचीत में कहा, ''हम न्यूज़ फीड में एक छोटा सा टेस्ट कर रहे हैं जिससे लोग यह चुन सकते हैं कि वीडियो साउंड के साथ प्ले हों। जो लोग साउंड प्ले नहीं करना चाहते वो इस टेस्ट के दौरान सेटिंग में जाकर या सीधे वीडियो से ही साउंड बंद कर सकते हैं। यह फेसबुक यूज़र के लिए वीडियो अनुभव को बेहतर करने के लिए की जा रही कोशिश में से एक है।''

ऑटो प्ले एक शानदार विकल्प है अगर आपके पास तेज इंटरनेट कनेक्शन है और आप खूब वीडियो देखना पसंद करते हैं। हालांकि, बहुत सारे लोगों को ऑटो प्ले वीडियो काफी परेशान करने वाला फीचर लगता है जिससे सिर्फ डेटा खर्च होता है। साउंड के साथ ऑटो प्ले से भी कई सारे यूज़र को परेशानी होगी खासतौर पर सार्वजनिक जगहों पर। क्योंकि बिना किसी चेतावनी के ही आपका मोबाइल कभी भी आवाज कर सकता है। अगर आप फेसबुक पर ऑटो-प्ले डिसेबल करना चाहते हैं तो इन स्टेप को फॉलो करें या नीचे दी गई वीडियो देखें।


फेसबुक पिछले काफी समय से वीडियो पर अपना फोकस कर रही है और इसी के तहत फेसबुक ने 360 डिग्री वीडियो व फेसबुक लाइव फीचर भी लॉन्च किए हैं। दिग्गज सोशल मीडिया बड़े ब्रांड, सेलेब्रिटी और यूज़र द्वारा यूट्यूब की जगह फेसबुक पर डायरेक्ट वीडियो अपलोड करने के लिए खासी कोशिशें कर रही है।

इसके अलावा फेसबुक अपने फेसबुक लाइव वीडियो में भी लगातार सुधार कर रही है। हाल ही में भारत में भी हर यूज़र के लिए फेसबुक लाइव फीचर को उपलब्ध कराया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Live, News Feed
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »