• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • फेसबुक लाइव वीडियो फ़ीचर अब भारत में हर यूज़र के लिए उपलब्ध

फेसबुक लाइव वीडियो फ़ीचर अब भारत में हर यूज़र के लिए उपलब्ध

फेसबुक लाइव वीडियो फ़ीचर अब भारत में हर यूज़र के लिए उपलब्ध
ख़ास बातें
  • फेसबुक लाइव वीडियो अब भारत में उपलब्ध है
  • यह आईओएस और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है
  • यह पहले रजिस्टर किए हुए पेज और अन्य क्षेत्र के यूज़र के लिए उपलब्ध था
विज्ञापन
सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने अपने लाइव वीडियो फ़ीचर को भारत में हर यूज़र को उपलब्ध करा दिया है। यह फ़ीचर अब आईओएस और एंड्रॉयड ऐप के पर उपलब्ध है। लाइव वीडियो फ़ीचर पहले सभी फेसबुक पेज और चुनिंदा देशों के यूज़र के लिए उपलब्ध था।

एंड्रॉयड यूज़र इस फ़ीचर को फेसबुक ऐप को खोलते ही देख पाएंगे। स्टेटस बॉक्स के ठीक नीचे इसका आइकन बना हुआ है, फोटो और चेक इन ऑप्शन के ठीक बगल में। आईओएस यूज़र को व्हाट्स ऑन माइंड बॉक्स पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अगले स्क्रीन के निचले हिस्से में लाइव वीडियो का विकल्प नज़र आएगा।

लाइव वीडियो की मदद से यूज़र फेसबुक पर दूसरे यूज़र के लिए लाइव वीडियो फीड ब्रॉडकास्ट कर सकते हैं। फेसबुक ने लाइव वीडियो को लोकप्रिय बनाने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाई है। अब जब कंपनी ने इस फ़ीचर को हर आम यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया है तो ऐसे में आप अपने टाइम लाइन पर आने वाले दिनों में लाइव वीडियो के भरमार की उम्मीद कर सकते हैं। ऐसे हम आपको कुछ दिनों तक फेसबुक से दूर ही रहने का सुझाव देंगे।

अब फेसबुक पर यूज़र को चार घंटे तक का लाइव वीडियो पोस्ट करने की इज़ाजत है। याद रहे कि हाल तक यह सीमा 2 घंटे की थी। यूज़र अब ब्रॉडकास्ट के दौरान कमेंट को भी छिपा सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Live, Live Video
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »