फेसबुक मैसेंजर में मिलेगा एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन: रिपोर्ट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 1 जून 2016 16:34 IST
खबर है कि फेसबुक अपने मैसेंजर ऐप में एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन लाने पर काम कर रहा है। दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट जल्द ही अपने यूजर को प्राइवेसी या सुधार के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) जैसे विकल्प दे सकती है।

द गर्जियन, ने इस प्रोजेक्ट से जुड़े तीन लोगों से बातचीत का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी है कि फेसबुक आने वाले कुथ महीनों में मैसेंजर ऐप में 'ऑप्ट-इन' इनक्रिप्शन कम्युनिकेशन मोड देने पर काम कर रहा है।

अगर ऐसा होता है, तो इस साल अतिरिक्त प्राइवेसी फीचर एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन पाने वाले व्हाट्सऐप के बाद मैसेंजर फेसबुक का दूसरा प्रोडक्ट होगा। व्हाट्सैप के एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन से दो लोगों के बीच भेजे जाने वाले मैसेज को सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही पढ़ सकते हैं। इसके अलावा और कोई नहीं, यहां तक कि व्हाट्सऐप भी उस मैसेज को डीकोड नहीं कर सकता।

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फेसबुक मैसेंजर में 'ऑप्ट-इन' विकल्प देगा क्योंकि यह अपडेटेड आर्टिफिशियल लर्निंग की जगह लेगा। आर्टिफिशियल लर्निंग के भी अगले कुछ महीनों में मैसेंजर में शामिल किए जाने की उम्मीद है। अप्रैल में हुई फेसबुक की डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी ने खुलासा किया था वह मैसेंजर में नए फीचर जोड़ना चाहती है जहां एक 'बॉट' किसी सोर्स से आने वाली खबर को पढ़ सकेगा।
Advertisement

रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए एक फेसबुक प्रवक्ता ने यह कहते हुए इन खबरों पर बयान करने से मना कर दिया कि, ''हम किसी भी अफवाह या अनुमान पर टिप्पणी नहीं करते। ''
Advertisement

उम्मीद की जा सकती है कि फेसबुक का एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन लागू करने का फैसला लोगों से गूगल के एलो चैट ऐप के लिए मिलने वाली प्रतिक्रिया के बाद लिया गया है। एलो ऐप के लॉन्च के तुरंत बाद सिक्योरिटी एक्सपर्ट जिनमें एडवर्ड स्नोडेन ने भी कहा था कि एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन को डिफॉल्ट टर्न ऑन नहीं किया गया था। याद दिला दें, गूगल के नए एलो चैट ऐप में एक इनकॉग्निटो मोड है जिसमें एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन और नोटिफिकेशन शामिल है।

व्हाट्सऐप के एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन के बाद मैसेजिंग ऐप वाइबर ने भी अप्रैल में एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन जारी कर दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , End to End Encryption, Facebook, Messenger, Privacy, Security, Viber, WhatsApp
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.