वाइबर भी इनक्रिप्शन से आपके संदेशों को बनाएगा गोपनीय

वाइबर भी इनक्रिप्शन से आपके संदेशों को बनाएगा गोपनीय
विज्ञापन
व्हाट्सऐप के बाद इंस्टेट मैसेजिंग ऐप वाइबर ने भी अपने ग्राहकों के लिखित संदेशों व कॉलों को गोपनीय बनाने की घोषणा की है। इसके तहत वह इन संदेशों को ‘इनक्रिप्ट’ कर देगा यानी सुरक्षा एजेंसियों व अन्य लोग उन तक नहीं पहुंच पाएंगे।

वाइबर के सीओओ माइकल श्मीलोव ने एक ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी। इसके अनुसार हैकर या ‘एजेंसियां’ वाइबर के उपयोक्ताओं की बातचीत या काल में हस्तक्षेप नहीं कर सकेंगे।

श्मीलोव ने लिखा है,‘ वाइबर में हमारी टीम, आपको (ग्राहकों को) और अपनी निजी बातचीत पर अधिक नियंत्रण देने के लिए कठिन मेहनत कर रही थी। आज हम इस दिशा में एक और कदम उठाते हुए आपके निजी संवाद को ‘इनक्रिप्शन’ के जरिए अधिक सुरक्षित बना रहे हैं।’

इनक्रिप्शन के तहत किसी टेक्स्ट या ऑडियो काल को कूट भाषा में बदल दिया जाता है जिससे हैकर या ‘अन्य एजेंसियां’ इन्हें पढ या सुन नहीं सकते। इनक्रिप्शन के बाद सारी सामग्री एक तरह से गोपनीय हो जाती है।

इसी महीने फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप ने भी अपने एक अरब से अधिक उपयोक्ताओं की निजी बातचीत को ‘इनक्रिप्शन’ के जरिए गोपनीय बनाने की घोषणा की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  2. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  3. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  5. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  6. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  7. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  8. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  10. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »