फेसबुक मैसेंजर इस्तेमाल करने वालों की संख्या 1 अरब के पार

फेसबुक मैसेंजर इस्तेमाल करने वालों की संख्या 1 अरब के पार
विज्ञापन
सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने बुधवार को कहा कि उसके मैसेंजर एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने वालों की संख्या एक अरब से अधिक हो गई है। कंपनी अपने इस प्लेटफार्म का विस्तार करते हुए और ज्यादा सेवाओं को इसमें जोड़ना चाहती है।

मैसेंजर में बढ़ते यूज़रबेस से फेसबुक को खासा फायदा मिला है और कंपवी सोशल नेटवर्किंग के अलावा एप्लिकेशन की एक 'फैमिली' बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है।

फेसबुक के उपाध्यक्ष डेविस मार्कस ने एक बयान में कहा है,‘ एक अरब तक इस यात्रा के हिस्से के रूप में हम आधुनिक संवाद का सबसे श्रेष्ठ संभव माध्यम बनाने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।’

बता दें, फेसबुक के फिलहाल एक अरब 60 लाख से ज्यादा एक्टिव यूज़र हैं। और फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस को भी दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। फेसबुक ने 2014 में व्हाट्सऐप को 20 बिलियन डॉलर की कीमत में खरीदा था।

फेसबुक की इस ऐप 'फैमिली' में शामिल एक और ऐप इंस्टाग्राम है। इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन से ज्यादा लोग तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। ऑक्युलस भी फेसबुक का ही एक ऐप है।

फेसबुक के मुताबिक, मैसेंजर के मुख्य बाजारों में उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस, फिलीपींस, थाइलैंड और दूसरे की यूरोपियन देश शामिल हैं।

फेसबुक मैसेंजर में 'बोट्स' जैसे कई दूसरी सर्विस शामिल कर ऐसा प्लेटफॉर्म बना रहा है जिससे लोगों को खबरें (न्यूज़) मिल सकें और वे बिजनेस के लिए रिटेलर के साथ भी जुड़ सकें। फिलहाल फेसबुक मैसेंजर पर 18,000 एक्टिव बोट्स हैं।

कंपनी के अनुसार, फेसबुक के बाद ऐप्पल के आईओएस पर मैसेंजर दूसरा सबसे लोकप्रिय एप्लिकेशन है। फेसबुक ने बताया कि, हर महीने मैसेंजर के जरिए करीब 17 बिलियन तस्वीरें भेजी जाती हैं। इसके अलावा करीब 1.2 बिलियन बार यूज़र वर्चुअल बास्केटबॉल गेम खेल चुके हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Facebook Messenger, Messenger, Social
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  3. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  4. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  6. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  7. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  8. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  10. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »