• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक बना रही है कैमरा ऐप, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के आएगा कामः रिपोर्ट

फेसबुक बना रही है कैमरा ऐप, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के आएगा कामः रिपोर्ट

फेसबुक बना रही है कैमरा ऐप, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के आएगा कामः रिपोर्ट
विज्ञापन
फेसबुक, स्नैपचैट जैसा एक अलग कैमरा ऐप बना रही है। इसके जरिए कंपनी यूज़र को ज्यादा से ज्यादा वक्त तक अपने प्लेटफॉर्म से जोड़कर रखना चाहती है। यह जानकारी वाल स्ट्रीट जर्नल ने कंपनी की इस योजना से जुड़े सूत्रों के हवाले से दी है।

इस ऐप को फेसबुक के 'फ्रेंड शेयरिंग' टीम द्वारा लंदन में बनाया जा रहा है। ऐप का बनाए जाने का काम शुरुआती स्टेज में है। संभव है कि यह कभी मार्केट में ना भी आए। कंपनी की योजना इस ऐप में एक अनोखा फ़ीचर भी देने की है। इसकी मदद से यूज़र वीडियो रिकॉर्ड करके ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग कर पाएंगे।

अखबार की इस रिपोर्ट पर फेसबुक ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

हाल के दिनों में फेसबुक की कोशिश अपने वीडियो प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाने की रही है। मीडिया में तो गूगल के यूट्यूब को फेसबुक के वीडियो सर्विस द्वारा चुनौती दिए जाने की योजना के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। कंपनी अपने फेसबुक लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ट्विटर के पेरिस्कोप को चुनौती देना चाहती है।

गौरतलब है कि फेसबुक ने इस महीने अपने प्लेटफॉर्म पर यूज़र के लिए वीडियो सर्च का विकल्प दिया था। इसके अलावा ट्रेंडिंग टॉपिक्स में लाइव वीडियो भी नज़र आने लगे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Google, Snapchat, Social, YouTube
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »