फेसबुक हुआ डाउन, लोगों ने Twitter पर की शिकायत

Facebook Down : फेसबुक को मोबाइल के साथ-साथ डेस्‍कटॉप भी इस्‍तेमाल करने में मुश्किलें आ रही हैं। लोग पोस्‍ट नहीं कर पा रहे।

फेसबुक हुआ डाउन, लोगों ने Twitter पर की शिकायत

डाउनडिटेक्‍टर (downdetector) पर भी इस समस्‍या को रिपोर्ट किया जा रहा है। रात करीब 10 बजे के बाद से फेसबुक का आउटेज अपने पीक पर है।

ख़ास बातें
  • भारत में लोग फेसबुक आउटेज से जूझ रहे हैं
  • लोग ट्विटर पर इस समस्‍या को रिपोर्ट कर रहे हैं
  • डाउनडिटेक्‍टर पर भी यह आउटेज रिपोर्ट किया जा रहा
विज्ञापन
मेटा (Meta) के मालिकाना हक वाले पॉपुलर सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म फेसबुक (facebook) की सेवाएं सोमवार रात भारत में प्रभावित नजर आईं। रात करीब 10.20 बजे से लोगों को फेसबुक इस्‍तेमाल करने में मुश्किलें हो रही है। ट्विटर समेत कई दूसरे प्‍लेटफॉर्म्‍स पर लोग अपनी शिकायत जाहिर कर रहे हैं। फेसबुक को मोबाइल के साथ-साथ डेस्‍कटॉप भी इस्‍तेमाल करने में मुश्किलें आ रही हैं। लोग पोस्‍ट नहीं कर पा रहे। 
 
डाउनडिटेक्‍टर (downdetector) पर भी इस समस्‍या को रिपोर्ट किया जा रहा है। रात करीब 10 बजे के बाद से फेसबुक का आउटेज अपने पीक पर है। खबर लिखे जाने तक 116 से ज्‍यादा आउटेज रिपोर्ट किए गए हैं। ट्विटर पर भी बड़ी संख्‍या में लोग फेसबुक डाउन हैशटैग के साथ यह जानकारी दे रहे हैं। कई यूजर मीम्‍स भी शेयर कर रहे हैं। 
 
यह शुरुआती जानकारी है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आउटेज कितना बड़ा है और कौन-कौन से देश में यूजर्स फेसबुक इस्‍तेमाल करने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। इस बारे में जो भी अपडेट होगा, हम आपको जरूर बताएंगे।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »