Facebook News

Facebook News - ख़बरें

  • Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
    Meta ने Reliance Industries के साथ साझेदारी में भारत का अपना पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने का ऐलान किया है। गुजरात के जामनगर में बनने वाली इस फैसेलिटी की शुरुआती क्षमता 168 मेगावाट होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक यह डेटा सेंटर Facebook, Instagram और WhatsApp समेत Meta के AI सिस्टम्स को सपोर्ट करेगा। Meta का कहना है कि प्रोजेक्ट पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी से ऑपरेटेड होगा और कूलिंग के लिए डीसैलिनेटेड समुद्री पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए 900 मेगावाट से ज्यादा क्लीन एनर्जी कैपेसिटी भी सुरक्षित की है।
  • कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
    Meta इस हफ्ते बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल सकती है। इसके साथ Meta अपने AI आधारित वर्कफ्लो और इंटरनल सिस्टम्स को मजबूत करने के लिए बड़े ऑर्गनाइजेशन बदलाव भी कर रही है। कंपनी करीब 7 हजार कर्मचारियों को नए AI प्रोजेक्ट्स में ट्रांसफर करेगी, जबकि कई मैनेजरियल रोल्स खत्म किए जाएंगे। Meta का फोकस अब AI एजेंट्स और ऑटोमेशन सिस्टम्स पर बढ़ रहा है। इन बदलावों को लेकर कर्मचारियों के बीच नाराजगी भी सामने आई है और कई लोगों ने प्राइवेसी से जुड़े टूल्स का विरोध किया है।
  • बच्चों के लिए Instagram में बढ़ाए गए सेफ्टी फीचर्स, पैरेंट्स को मिलेंगे नए कंट्रोल्स
    Meta ने Teen Accounts सुपरविजन सिस्टम को अपडेट किया है, जिससे पैरेंट्स के लिए Instagram, Facebook, Messenger और Meta Horizon पर बच्चों की एक्टिविटी को ट्रैक करना आसान होगा। कंपनी ने सभी पैरेंटल कंट्रोल्स को Family Center में इंटीग्रेट किया है। इसके अलावा Instagram के “Your Algorithm” फीचर में नए इनसाइट्स जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से पैरेंट्स यह समझ पाएंगे कि उनके बच्चे किस तरह के कंटेंट में दिलचस्पी ले रहे हैं। Meta नए टीन इंटरेस्ट नोटिफिकेशन्स भी जोड़ रही है। कंपनी के मुताबिक यह अपडेट ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में इसे दूसरे मार्केट्स में भी एक्सपैंड किया जाएगा।
  • गलत उम्र डालकर अकाउंट चलाना पड़ेगा भारी, बच्चों की सेफ्टी के लिए Meta ने लगाई AI पुलिस!
    Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीन यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए AI-पावर्ड एज डिटेक्शन फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी अब पोस्ट, फोटो, कैप्शन और अन्य एक्टिविटी के आधार पर संभावित टीन यूजर्स की पहचान करेगी, भले ही उन्होंने अकाउंट में गलत उम्र दर्ज की हो। ऐसे यूजर्स को ऑटोमैटिकली Teen Account प्रोटेक्शन में डाला जाएगा, जहां सेंसिटिव कंटेंट और अनजान लोगों के मैसेज पर लिमिट्स लागू होंगी। जरूरत पड़ने पर यूजर्स को सरकारी आईडी या फेसियल एज एस्टिमेशन टूल्स के जरिए एज वेरिफिकेशन भी करना होगा।
  • Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
    Meta ने Facebook, Instagram और Messenger पर नया parental control फीचर पेश किया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के AI इस्तेमाल को मॉनिटर कर सकते हैं। “Insights” टैब के जरिए parents पिछले 7 दिनों में पूछे गए सवालों के टॉपिक्स देख सकते हैं, हालांकि पूरी चैट नहीं दिखाई जाती। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर teens के लिए AI अनुभव को सुरक्षित और उम्र के अनुसार बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी रोलआउट किया जाएगा।
  • Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
    Meta ने ऑनलाइन स्कैम से यूजर्स को बचाने के लिए नए AI आधारित टूल्स और सुरक्षा फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक Facebook, WhatsApp और Messenger पर अब ऐसे सिस्टम जोड़े जा रहे हैं जो संदिग्ध गतिविधियों और फर्जी अकाउंट को पहचान सकते हैं। नए फीचर्स में संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट के लिए Facebook अलर्ट, WhatsApp पर संदिग्ध डिवाइस लिंकिंग चेतावनी और Messenger में एडवांस्ड स्कैम डिटेक्शन शामिल हैं। Meta का कहना है कि AI तकनीक की मदद से नकली वेबसाइट, ब्रांड इम्पर्सोनेशन और दूसरे स्कैम पैटर्न को पहचानने की क्षमता बेहतर बनाई जा रही है।
  • Sahyog पोर्टल से सरकार दे रही कंटेंट ब्लॉक करने के आदेश, सबसे ज्यादा WhatsApp पर हुई कार्रवाई
    Sahyog पोर्टल को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह सरकारी एजेंसियों के लिए सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79(3)(ख) के तहत ब्लॉकिंग आदेश जारी किए जा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि सहयोग पोर्टल से पहले एजेंसियों को हर प्लेटफॉर्म को अलग-अलग ईमेल भेजने पड़ते थे।
  • Whatsapp पर आ रहा तगड़ा फीचर! स्‍टेटस को सीधे इंस्‍टा, फेसबुक पर कर पाएंगे शेयर, जानें डिटेल
    WhatsApp पर इस साल एक से बढ़कर एक फीचर आने वाले हैं। बहुत जल्‍द आप अपने वॉट्सऐप स्‍टेटस को सीधे फेसबुक या इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर पाएंगे। इसमें बड़ा रोल होने वाला है वॉट्सऐप के लिए ‘अकाउंट सेंटर सपोर्ट’ का। इसे वॉट्सऐप के लिए भी शुरू करने की योजना है, जिसके बाद लोग अपने वॉट्सऐप स्‍टेटस को फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर रीशेयर कर पाएंगे।
  • Meta AI in India : वॉट्सऐप, इंस्‍टा, फेसबुक पर आया ‘मेटा एआई’, क्‍या-क्‍या काम करेगा? जानें
    Meta AI in India : मेटा ने अपने आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस असिस्‍टेंट ‘मेटा एआई’ (Meta AI) को भारत में वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और मेटा डॉट एआई पर पेश कर दिया है।
  • इंटरनेट पर बड़ी टेक कंपनियों की मोनोपॉली से चिंतित सरकार
    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राज्यमंत्री Rajeev Chandrasekhar ने कहा कि डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स और बड़ी टेक कंपनियों के बीच रेवेन्यू की शेयरिंग का मॉडल इन कंपनियों की ओर से झुका है और ये सरकार के लिए चिंता का विषय है
  • रश्मिका मंदाना Deep Fake Video : सोशल मीडिया कंपनियों को 24 घंटे में करना होगा यह काम, जानें
    Rashmika Mandanna Deepfake Video : केंद्र ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स ‘एक्स’, इंस्टाग्राम और फेसबुक आदि से कहा है कि आईटी नियमों के तहत शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर ऐसी तस्‍वीरों को हटाया जाए, तो कांट-छांट कर बनाई गई हैं।
  • Aditya L1 Mission Live Stream : 42 घंटे बाकी! भारत के पहले सूर्य मिशन को यहां देखें लाइव
    Aditya L1 Mission Live Stream : भारत के पहले सूर्य मिशन को 2 सितंबर की सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्‍च किया जाएगा।
  • YouTube, Facebook, Instagram, Twitter के 150 से ज्यादा अकाउंट सरकार ने किए बैन! कहा- था बड़ा खतरा
    गुरूवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 104 यू-ट्यूब चैनल, 45 वीडियो, 4 फेसबुक अकाउंट, 3 इंस्टाग्राम अकाउंट, 5 ट्विटर अकाउंट और 6 वेबसाइट्स को ब्लॉक किए जाने की सूचना दी।
  • फेसबुक हुआ डाउन, लोगों ने Twitter पर की शिकायत
    Facebook Down : सोमवार रात करीब 10.20 बजे से लोगों को फेसबुक इस्‍तेमाल करने में मुश्किलें आ रही हैं। ट्विटर समेत कई दूसरे प्‍लेटफॉर्म्‍स पर लोग अपनी शिकायत जाहिर कर रहे हैं।
  • फेक न्यूज फैलाने वालों को होगी 3 साल तक की जेल!
    तुर्की के अधिकतर समाचार पत्र और टेलीविजन चैनल सरकारी अधिकारियों और उनके कारोबारी सहयोगियों के नियंत्रण में हैं। लगभग छह वर्ष पहले एक तख्तापलट की एक नाकाम कोशिश के बाद सरकार ने मीडिया पर अपना नियंत्रण बढ़ा दिया था

Facebook News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »