Facebook ने पेश किया 'Collab' ऐप, TikTok को देगा टक्कर

Facebook की NPE टीम ने अपने नोट में यह भी बताया है कि Collab app खासतौर पर इसलिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान लोग अपने क्रिएटिव सुपरपावर्स को बाहर निकाल सकें।

Facebook ने पेश किया 'Collab' ऐप, TikTok को देगा टक्कर

Facebook Collab ऐप फिलहाल केवल iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Facebook Collab iOS के इनवाइट-ओन्ली बीटा वर्ज़न के जरिए उपलब्ध
  • इस्तेमाल करने में कुछ-कुछ टिकटॉक जैसी ही है ऐप
  • केवल iOS यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है कोलेब ऐप
विज्ञापन
Facebook की न्यू प्रोडक्ट एक्सपेरिमेंटेशन (NPE) टीम इन दिनो एक नई ऐप पर टेस्टिंग कर रही है। दरअसल, यह शॉर्ट म्यूज़िक वीडियो ऐप TikTok से प्रेरित है, जिसका नाम है 'Collab'। हालांकि, फिलहाल यह ऐप केवल iOS के इनवाइट-ओन्ली बीटा वर्ज़न यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। एनपीई ने अपने नोट में दावा किया है कि Collab App पर यूज़र्स खुद का ऑरिज़न वीडियो बना सकते हैं, देख सकते हैं व वीडियो को मिक्स एंड मैच भी कर सकते हैं। टिकटॉक भी कुछ इसी तरह की सुविधा अपने यूज़र्स को देता है, जिसमें वह इस प्लेटफॉर्म पर मौजूदा वीडियो पर सिंक करते हैं। हालांकि,  इस प्लेटफॉर्म पर यूज़र दो के बजाय एक साथ तीन वीडियो पर सिंक कर सकते हैं।

Facebook की NPE टीम ने अपने नोट में यह भी बताया है कि Collab app खासतौर पर इसलिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान लोग अपने क्रिएटिव सुपरपावर्स को बाहर निकाल सकें।
 

How does Collab work?

TikTok की तरह Collab में भी यूज़र्स वीडियो बना सकते हैं और दूसरे यूज़र्स की मौजूदा वीडियो में सही तालमेल बैठाकर सिंक कर सकते हैं। हालांकि, यहां टिकटॉक की दो वर्टिकल वीडियो की जगह यूज़र्स लैंडस्कैप मोड में एक साथ तीन वीडियो को सिंक कर सकते हैं। हालांकि, जो फाइनल वीडियो होगी, वह वर्टिकल ही होगी।    

यूज़र्स Collab पर वीडियो बनाने के बाद इसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर सकते हैं। कंपनी ने बताया एक बार collab वीडियो बनाने के बाद, आप उसे पब्लिश कर दें ताकि दूसरे यूज़र्स उस वीडियो को देख सकें और उस वीडियो पर मिक्स एंड मैच कर सकें। आप इस प्लेटफॉर्म पर बनी वीडियो को दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा कर सकते हैं, जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक स्टोरी आदि।

हालांकि, यह साफ नहीं है कि इस ऐप पर वीडियो देखने के लिए अकाउंट बनाना अनिवार्य होगा या फिर टिकटॉक की तरह बिना अकाउंट बनाएं भी इस पर वीडियो देखी जा सकती है।

फिलहाल, यह ऐप केवल इनवाइट-ओन्ली बीटा यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। हालांकि, आप NPE वेबसाइट पर साइन-अप करके बीटा वर्ज़न ऐप पर हाथ आज़मा सकते हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, New Product Experimentation, Collab, Collab app, TikTok, Lasso

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  11. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »