Facebook और Whatsapp की जुगलबंदी में आया एक खास फीचर

अगर आप फेसबुक को विज्ञापन देने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपकी पहुंच बढ़ने वाली है। फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक क्लिक-टू-व्हाट्सऐप बटन लॉन्च कर दिया। इसके जरिए विज्ञापनदाता अब एक अरब से ज़्यादा व्हाट्सऐप यूज़र से जुड़ सकते हैं। फेसबुक को दुनियाभर में 2 अरब से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।

Facebook और Whatsapp की जुगलबंदी में आया एक खास फीचर
विज्ञापन
अगर आप फेसबुक को विज्ञापन देने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपकी पहुंच बढ़ने वाली है। फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक क्लिक-टू-व्हाट्सऐप बटन लॉन्च कर दिया। इसके जरिए विज्ञापनदाता अब एक अरब से ज़्यादा व्हाट्सऐप यूज़र से जुड़ सकते हैं। फेसबुक को दुनियाभर में 2 अरब से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।

टेकक्रंच ने गुरुवार को पुष्टि करते हुए रिपोर्ट दी है कि नए 'Click-to-WhatsApp'फ़ीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। इसकी शुरुआत उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया से की गई है। टेकक्रंच ने संकेत दिए हैं कि यूरोप इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं

फेसबुक के प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर, पंचम गज्जर ने बयान दिया, ''छोटे कारोबार करने वाले कई सारे लोग बातचीत के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सऐप एक-दूसरे से संपर्क करने का सुविधाजनक और तेज तरीका है। फेसबुक विज्ञापनों पर क्लिक-टू-व्हाट्सऐप बटन जोड़ने के साथ, कारोबारियों के लिए अपने प्रोडक्ट की जानकारी ज़्यादातर लोगों तक पहुंचाना आसासन हो सकता है।'' फेसबुक ने बताया कि अभी दस लाख से ज़्यादा पेज पर उनकी पोस्ट में व्हाट्सऐप नंबर जोड़ दिया है।

Adweek की रिपोर्ट के मुताबिक, नए फ़ीचर को काम करने के लिए जरूरी है कि कारोबारियों के पास एक व्हाट्सऐप नंबर होना जरूरी है। जिससे फेसबुक विज्ञापनों पर व्हाट्सऐप के लोगो के साथ 'send message' बटन जोड़ा जा सके। और ये विज्ञापन सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखेगा जिनके स्मार्टफोन पर व्हाट्सऐप इंस्टॉल हो। बातचीत के लिए जरूरी है कि लोग अपने कॉन्टेक्ट के तौर पर व्हाट्सऐप नंबर एड करें।

ऐसा करने के बाद, मैसेजिंग ऐप एक डिफॉल्ट मैसेज के तौर पर खुलता है जिसे भेजने से पहले यूज़र एडिट कर सकें। यह फ़ीचर फेसबुक द्वारा पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए क्लिक-टू-मैसेंजर बटन की तरह है। क्लिक-टू-मैसेंजर एड को इसी साल मई में इंस्टाग्राम पर पेश किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Facebook Click to WhatsApp Button, Social, WhatsApp
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »