• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक का नया ऐप 'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' अब एंड्रॉयड पर उपलब्ध

फेसबुक का नया ऐप 'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' अब एंड्रॉयड पर उपलब्ध

फेसबुक का नया ऐप 'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' अब एंड्रॉयड पर उपलब्ध
ख़ास बातें
  • इस ऐप को आईओएस पर अक्टूबर में लॉन्च किया गया था
  • ऐप अभी भारत में गूगल प्ले पर उपलब्ध नहीं है
  • यूज़र अपने कैलेंडर को ऐप के साथ इंटिग्रेट कर सकते हैं
विज्ञापन
फेसबुक ने अक्टूबर में अपनी इवेंट सेवाओं के लिए एक अलग ऐप 'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' को लॉन्च करने की घोषणा की थी। इस ऐप में फेसबुक पर मिलने वाली इवेंट से जुड़ी जानकारी को एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तक, यह ऐप आईओएस पर ही उपलब्ध था लेकिन मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक ने 'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' एंड्रॉयड डिवाइस के लिए भी जारी कर दिया है।

'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' ऐप यूज़र को कंसर्ट, नाटक, मैच सहित सभी इवेंट के बारे में अपडेट रखता है। आपके आसपास हो रहे किसी भी इवेंट के बारे में भी इस ऐप से जानकारी मिल जाती है। इस ऐप की मदद से आप अपने दोस्तों के साथ प्लान बना सकते हैं क्योंकि आपके दोस्त जिस इवेंट में रुचि रखते हैं, उसकी जानकारी भी ऐप से मिल जाती है। यूज़र द्वारा लाइक किए गए पेज द्वारा ऑर्गनाइज किए जा रहे किसी इवेंट की जानारी भी ऐप में देखी जा सकती है और ऐप आपको ताजा जानकारी मुहैया कराने का आसान तरीका है।

गूगल प्ले पर ऐप के बारे में फेसबुक ने लिखा है, ''फेसबुक पर इवेंट के बारे में जो भी जानकारी आपको मिलती है वो इस ऐप में मिलेगी लेकिन आप एक जगह ही सब कुछ जान पाएंगे। लेटेस्ट एक्टिविटी के साथ आप दोस्तों के साथ किसी इवेंट की जानकारी को फटाफट हासिल कर सकते हैं। इवेंटस, फेसबुक की तरह ही काम करता है। ''

'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' ऐप अभी भारत में गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है।

'इवेंट्स फ्रॉम फेसबुक' के साथ यूज़र अपने आसापास हो रहे इवेंट के बारे में एक इंटरेक्टिव मैप के जरिए जानकारी देख सकते हैं। और उन्हें उनके द्वारा अटेंड किए गए इवेंट व लाइक किए गए पेज के आधार पर कुछ निश्चित इवेंट के लिए सुझाव भी मिलेंगे। यूज़र अपने फेन के कैलेंडर को ऐप के साथ इंटिग्रेट कर सकते हैं और इवेंट की जानकारी बदलने की स्थिति में अपडेट भी पाने का विकल्प भी अपना सकते हैं।

फेसबुक के पहले से ही मैसेंजर, मूमेंट्स और वर्क प्लेस समेत कई स्मार्टफोन ऐप हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook Events Android, Facebook Events, Apps, Android, Social
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »