• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Elon Musk के Twitter पर 1 दिन में बढ़े 8 लाख फॉलोअर्स! सिंगर जस्टिन बीबर को छोड़ा पीछे!

Elon Musk के Twitter पर 1 दिन में बढ़े 8 लाख फॉलोअर्स! सिंगर जस्टिन बीबर को छोड़ा पीछे!

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जो ट्विटर पर 13.34 करोड़ फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं, के फॉलोअर्स में 38 हजार की कमी आई है। 

Elon Musk के Twitter पर 1 दिन में बढ़े 8 लाख फॉलोअर्स! सिंगर जस्टिन बीबर को छोड़ा पीछे!

एलन मस्क के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

ख़ास बातें
  • Elon Musk ने ट्विटर को 27 अक्टूबर को टेकओवर कर लिया था
  • एक दिन बाद ही ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में 8 लाख की बढ़ोत्तरी
  • कंपनी ने तेजी से कर्मचारियों की छंटनी भी की शुरू
विज्ञापन
स्पेसएक्स (SpaceX) और टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क अब ट्विटर (Twitter) के मालिक भी बन चुके हैं। दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने जब से ट्विटर को खरीदा है, दुनियाभर में उनकी चर्चा हो रही है। कंपनी को अपने कब्जे में करने के दिन से ही मस्क ने ट्विटर में बड़े बदलाव करने शुरू कर दिए थे। इनमें उनका ब्लू टिक के लिए एक सब्सक्रिप्शन चार्ज वसूलना भी शामिल है। एलन मस्क के ट्विटर के सीईओ बनने के बाद से उनके फॉलोअर्स में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, कुछ सिलेब्रिटीज, जिनके अब तक ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स थे, के फॉलोअर्स में कमी आ रही है। 

Elon Musk ने ट्विटर को 27 अक्टूबर को टेकओवर कर लिया था। कंपनी के बॉस बनने के एक दिन बाद ही ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में 8 लाख की बढ़ोत्तरी हो गई थी। उसके बाद भी उनके फॉलोअर्स रोज लाखों की संख्या में बढ़ते चले जा रहे हैं। ये आंकड़े सोशल ब्लेड नामक वेबसाइट ने उपलब्ध करवाए हैं। यह वेबसाइट खासतौर पर सोशल मीडिया से जुड़े आंकड़े उपलब्ध करवाने का काम करती है। 

मस्क के फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी यहीं पर नहीं रुकी। उसके बाद 29 अक्टूबर उनके 6 लाख फॉलोअर्स और बढ़ गए। फिर 30 और 31 अक्टूबर को भी मस्क के फॉलोअर्स में क्रमश: 4-4 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, सोशल ब्लेड के मुताबिक अब तक जो सिलेब्रिटी ट्विटर पर टॉप पर थे, उनके फॉलोअर्स में कमी आ रही है। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जो ट्विटर पर 13.34 करोड़ फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं, के फॉलोअर्स में 38 हजार की कमी आई है। 

ओबामा के बाद एलन मस्क अब ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले शख्स हैं। इनके फॉलोअर्स की संख्या 11.41 करोड़ हो गई है। जबकि इससे पहले यह स्थान जस्टिन बीबर का था जिनके 11.38 करोड़ फॉलोअर्स थे। जस्टिन बीबर अब ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले तीसरे सिलेब्रिटी हो गए हैं। उनके फॉलोअर्स में 1 लाख की कमी आई है। ताजा रिपोर्ट्स कहती हैं कि पिछले एक महीने में मस्क के 57 लाख फॉलोअर्स बढ़ चुके हैं। मस्क के सीईओ बनने के बाद वो ट्विटर को मुनाफे में लाने के लिए बड़े बदलाव कर रहे हैं।  

इसके लिए कंपनी ने तेजी से कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि कुल कितने कर्मचारियों को कंपनी से निकाला जाएगा, लेकिन आपको बता दें कि भारत में ट्विटर में 250 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »