Elon Musk ने भारत में Twitter की पूरी टीम का किया सफाया!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए मालिक एलन मस्क द्वारा ट्विटर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने और 44 बिलियन डॉलर के इसके अधिग्रहण को व्यवहारिक बनाने के लिए दुनिया भर में कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जा रहा है।

Elon Musk ने भारत में Twitter की पूरी टीम का किया सफाया!

Twitter ने अधिग्रहण के बाद सबसे पहले CEO पराग अग्रवाल को कंपनी से निकाला था

ख़ास बातें
  • Elon ने हाल ही में 44 बिलियन डॉलर में Twitter को खरीदा था
  • अधिग्रहण के तुरंत बाद CEO पराग अग्रवाल को कंपनी से बाहर निकाला गया
  • अब भारत समेत ग्लोबल वर्कफोर्स को कम किया जा रहा है
विज्ञापन
एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा ट्विटर (Twitter) खरीदे जाने के बाद से बड़े अधिकारियों का निष्कासन और कर्मचारियों की छंटनी शुरू का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को, ट्विटर ने भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि कुल कितने कर्मचारियों को कंपनी ने निकाला जाएगा, लेकिन आपको बता दें कि भारत में ट्विटर में 250 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। 

NDTV के मुताबिक Twitter ने भारत में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन विभाग को पूरी तरह से बर्खास्त कर दिया है। बताया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए मालिक एलन मस्क द्वारा ट्विटर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने और 44 बिलियन डॉलर के इसके अधिग्रहण को व्यवहारिक बनाने के लिए दुनिया भर में कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जा रहा है। जैसा कि हमने बताया कि इस अधिग्रहण के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के CEO पराग अग्रवाल के साथ-साथ चीफ फाइनेंस ऑफिसर और कुछ अन्य बड़े अधिकारियों को बर्खास्त किया था।

एलन मस्क ने कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की है। रिपोर्ट बताती है कि Twitter India के एक कर्मचारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर PTI-Bhasha को बताया, "छंटनी शुरू हो गई है। मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है।"

वहीं, NDTV ने एक अन्य सूत्र के हवाला दिया, जिसने कहा कि छंटनी ने भारतीय टीम के 'महत्वपूर्ण हिस्से' को प्रभावित किया है।

अमेरिका स्थित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने पहले कर्मचारियों को एक आंतरिक ईमेल में कहा था, "ट्विटर को रास्ते पर लाने के प्रयास में हम शुक्रवार को अपने ग्लोबव वर्कफोर्स को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे। सभी को एक व्यक्तिगत ईमेल प्राप्त होगा।"

रिपोर्ट कहती है कि कंपनी कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ-साथ ट्विटर सिस्टम और ग्राहक डेटा के लिए सभी कार्यालयों को अस्थायी रूप से बंद कर देगी। ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को लिखा, 'अगर आप ऑफिस में हैं या ऑफिस जा रहे हैं तो कृपया घर लौट जाएं।'

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Elon Musk, Twitter, Twitter Lay Off
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »