• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Elon Musk की घोषणा, X पर प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री!, जानें कैसे

Elon Musk की घोषणा, X पर प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री!, जानें कैसे

एलन मस्क (Elon Musk) ने घोषणा की है कि X अब खास यूजर्स को X Premium और X Premium+ पेड सब्सक्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त लागत के फ्री में प्रदान करेगा।

Elon Musk की घोषणा, X पर प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री!, जानें कैसे

Photo Credit: X/Elon Musk

X प्रीमियम सब्सक्राइबर को कम ऐड दिखाता है।

ख़ास बातें
  • X प्रीमियम सब्सक्राइबर को कम ऐड दिखाता है।
  • X प्रीमियम+ सब्सक्रिप्शन पर कोई ऐड नहीं दिखाता है।
  • दोनों सब्सक्रिप्शन पोस्ट को एडिट करने या अनडू करने की क्षमता देते हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क (Elon Musk) ने घोषणा की है कि X अब खास यूजर्स को X Premium और X Premium+ पेड सब्सक्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त लागत के फ्री में प्रदान करेगा। हालांकि, कंपनी के सीईओ द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, सभी एक्स यूजर्स को यह लाभ नहीं मिलेगा। एक्स पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान टाइमलाइन पर ऐड को कम करते हैं, जबकि यूजर्स को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ Grok का एक्सेस मिलता है जो कि स्टार्टअप xAI द्वारा बनाया गया एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) चैटबॉट है।
  X पर एक पोस्ट में मस्क ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर सभी अकाउंट जिनके "2,500 से ज्यादा वेरिफाइड सब्सक्राइबर फॉलोअर्स हैं, उन्हें एक्स प्रीमियम मेंबरशिप के साथ उपलब्ध फीचर्स मिलेंगे। भारत में एक्स प्रीमियम मेंबरशिप की कीमत 650 रुपये प्रति माह है,  सालाना मेंबरशिप 6,800 रुपये है।

इस बीच प्लेटफॉर्म के सीईओ ने यह भी कहा कि जिन यूजर्स के पास 5 हजार से ज्यादा वेरिफाइड सब्सक्राइबर फॉलोअर्स हैं, उन्हें एक्स प्रीमियम+ सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध फीचर्स का एक्सेस मिलेगा, जिसकी कीमत वर्तमान में 1,300 रुपये प्रति माह है, वहीं साल भर के लिए 13,600 रुपये है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एंड्रॉइड और आईओएस ऐप से साइन अप हुए सभी 4 सब्सक्रिप्शन काफी महंगे हो जाते हैं। मस्क ने चुनिंदा यूजर्स के लिए एक्स प्रीमियम और एक्स प्रीमियम+ फीचर्स तक एक्सेस की कोई वजह नहीं बताई है, लेकिन यह फैसला एक रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें पता चला है कि कम लोग माइक्रोब्लॉगिंग सर्विस का इस्तेमाल कर रहे थे। प्लेटफॉर्म ने इन दावों का खंडन किया है।

इसका मतलब है कि आपको इन फीचर्स का लाभ लेने के लिए 2,500 ऐसे फॉलोअर्स की जरूरत होगी, जिन्होंने प्रीमियम या प्रीमियम+ मेंबरशिप के लिए भुगतान किया हो, जिसमें एक ब्लू वेरिफिकेशन चेक मार्क और पोस्ट को मोनिटाइज करने की क्षमता भी शामिल है। X प्रीमियम सब्सक्राइबर को कम ऐड दिखाता है, जबकि जिनके पास प्रीमियम+ सब्सक्रिप्शन है उन्हें कोई ऐड नहीं दिखता है। दोनों सब्सक्रिप्शन पोस्ट को एडिट करने या अनडू करने की क्षमता, ज्यादा कैरेक्टर लिमिट, लंबी वीडियो पोस्ट करने की क्षमता, बैकग्राउंड वीडियो प्लेबैक, वीडियो डाउनलोड और ग्रोक एआई चैटबॉट तक एक्सेस प्रदान करता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  3. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  4. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  5. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  6. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  7. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  8. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  9. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  10. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »