बदला अंदाज, Whatsapp का Disappearing मेसेज फीचर अब 90 दिनों तक करेगा काम

यह फीचर पहली बार पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था, तब यूजर्स के पास सात दिन बाद मेसेज डिसअपीयर करने का ऑप्‍शन था।

बदला अंदाज, Whatsapp का Disappearing मेसेज फीचर अब 90 दिनों तक करेगा काम

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर यह घोषणा की।

ख़ास बातें
  • वन-ऑन-वन चैट के लिए भी यह फीचर ऑटोमैटिकली ऑन करने का ऑप्‍शन मिलेगा
  • यह ऑप्‍शन भी होगा कि यूजर्स अलग-अलग चैट्स के लिए सेटिंग ऑफ कर सकें
  • वॉट्सऐप ने कहा है कि नए फीचर सभी प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध हैं
विज्ञापन
वॉट्सऐप Whatsapp के डिसअपीयरिंग मेसेज फीचर Disappearing messages feature में नया फंक्‍शन जुड़ रहा है। इसके बाद यूजर्स, चैट में मेसेज की टाइमिंग सेट कर सकेंगे और उस सेट टाइमिंग के बाद मेसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा। मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने यह घोषणा की। इसके मुताबिक, वॉट्सऐप यूजर्स के पास अब अपने सभी नए वन-ऑन-वन चैट के लिए डिसअपीयरिंग मेसेज फीचर को ऑटोमैटिकली टर्न ऑन करने का ऑप्‍शन होगा। इससे भविष्‍य के सभी मेसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे।  

वॉट्सऐप का मालिकाना हक मेटा के पास है, जो फेसबुक और इंस्‍टाग्राम का संचालन भी करती है। वॉट्सऐप की तरफ से कहा गया है कि वह यूजर्स को मेसेज डिलीट करने की अवधि को लेकर ज्‍यादा ऑप्‍शन दे रही है। यह फीचर पहली बार पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था, तब यूजर्स के पास सात दिन बाद मेसेज डिसअपीयर करने का ऑप्‍शन था। 

लेकिन अब यूजर्स के पास 24 घंटे या 90 दिनों के बाद भी मेसेज को गायब करने का ऑप्‍शन होगा। इसके बारे में पहले भी खबरें आई थीं और तब यह फंक्‍शन डिवेलप किया जा रहा था। 

यहां ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि डिसअपीयरिंग मेसेज को डिफॉल्‍ट टर्न ऑन करने से मौजूदा चैट्स पर कोई असर नहीं होगा, यानी वो आपके फोन में बनी रहेंगी। जब आप एक नई वन-ऑन-वन चैट शुरू करेंगे, तब डिसअपीयरिंग मेसेज फीचर टर्न ऑन होने से जुड़ा नोटिस सामने आएगा। यूजर्स के पास यह ऑप्‍शन भी होगा कि वो अलग-अलग चैट्स के लिए सेटिंग ऑफ कर सकें।

नई डिफॉल्ट सेटिंग का ग्रुप चैट पर कोई असर नहीं होगा। कंपनी ने कहा है कि नए फीचर सभी प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इनका उपयोग करने से संबंधित निर्देश WhatsApp के FAQ पेज में देखे जा सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »