• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • कोरोनावायरस अपडेट: Ola और Uber ने बंद की 'शेयर' और 'पूल' राइड सर्विस

कोरोनावायरस अपडेट: Ola और Uber ने बंद की 'शेयर' और 'पूल' राइड सर्विस

देश में 250 से अधिक लोगों को प्रभावित करने वाले COVID-19 के प्रकोप के दौरान यूज़र्स को सुरक्षित रहने के लिए और साफ सफाई बनाए रखने के लिए Ola और Uber समेत सभी कैब कंपनियां लगातार नोटिफिकेशन और मैसेज भेज रही हैं।

कोरोनावायरस अपडेट: Ola और Uber ने बंद की 'शेयर' और 'पूल' राइड सर्विस

Ola और Uber के पूल को छोड़ अन्य सभी राइड विकल्प सक्रिय है

ख़ास बातें
  • Ola ने शेयर राइड विकल्प को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है
  • Uber ने भी पूल ऑप्शन को बंद कर दिया है
  • दोनों प्लेटफॉर्म पर अन्य राइड विकल्प चालू है
विज्ञापन
Ola और Uber ने कोरोनवायरस वायरस के प्रकोप के बीच भारत में 'पूल' सर्विस को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। बता दें कि पूल सर्विस में यूज़र्स अन्य यूज़र्स के साथ राइड को साझा कर सकता है। यह सस्ती राइड होती है और भारत में बड़ी तादात में इस्तेमाल की जाती है। हालांकि कोरोनावायरस के संक्रमण को कम कर करने के लिए कंपनी ने राइड शेयरिंग मोड को बंद कर दिया है। सरकार और सभी प्राइवेट कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने और बाहर ना घूमने के लिए प्रेरित कर रही है। ऐसे में ओला और ऊबर भी इस कदम को अपना रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करते हुए राइड शेयरिंग को अस्थाई रूप से बंद कर रही है। हालांकि यूज़र्स ओला और उबर दोनों ऐप में गैर-पूल राइड कर सकते हैं।

देश में 250 से अधिक लोगों को प्रभावित करने वाले COVID-19 के प्रकोप के दौरान यूज़र्स को सुरक्षित रहने के लिए और साफ सफाई बनाए रखने के लिए कैब कंपनियां लगातार नोटिफिकेशन और मैसेज भेज रही हैं।

ओला ने Gadgets 360 को एक बयान में कहा, (अनुवादित) 'Covid ​​-19 के संक्रमण को रोकने के हमारे प्रयासों में, हम अस्थायी रूप से 'ओला शेयर' विकल्प को अगले नोटिस तक निलंबित कर रहे हैं।"

ओला ऐप ने शेयर विकल्प को पूरी तरह से हटा दिया है। हालांकि, यूज़र्स अभी भी अन्य कैब विकल्पों जैसे कि माइक्रो, मिनी, प्राइम, और एक्सेक आदि को बुक कर सकते हैं। कंपनी ने अपने रेंट और आउटस्टेशन विकल्पों को भी चालू रखा है।

ओला की तरह ही ऊबर भी अपने प्लेटफॉर्म पूल राइड की बुकिंग नहीं ले रही है, लेकिन ऐप में पूल का विकल्प दिखाई दे रहा है।

इससे अलग बता दें कि ओला ने शनिवार को COVID-19 से प्रभावित अपने चालक भागीदारों और उनके जीवनसाथी के लिए 30,000 रुपये का कवरेज देने की घोषणा की है। इसके अलावा अधिकतम 21 दिनों के लिए 1,000 रुपये का दैनिक मुआफजा भी देने का वादा किया है। कंपनी ने अपने ड्राइवर भागीदारों और परिवार के सदस्यों को मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन ऐप Mfine के साथ भागीदारी भी की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »