TikTok को टक्कर देने के लिए क्रिएटर्स को ऐड रेवेन्यू से बड़ा हिस्सा देगा YouTube 

यूट्यूब ने बताया कि वह अपने Shorts वीडियो फीचर पर ऐडवर्टाइजिंग शुरू करेगी और वीडियो क्रिएटर्स को रेवेन्यू का 45 प्रतिशत देगी

TikTok को टक्कर देने के लिए क्रिएटर्स को ऐड रेवेन्यू से बड़ा हिस्सा देगा YouTube 

YouTube की रेवेन्यू को शेयर करने की नई योजना काफी बड़ी है

ख़ास बातें
  • TikTok के पास क्रिएटर्स के लिए लगभग एक अरब डॉलर का फंड है
  • यूट्यूब ने एक मिनट के वीडियो का Shorts फीचर शुरू किया था
  • इसके यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग साइट YouTube ने क्रिएटर्स को फायदा पहुंचाने के लिए YouTube Shorts से अधिक रकम देने का नया तरीका शुरू किया है। इसका उद्देश्य TikTok को टक्कर देना है। Google के मालिकाना हक वाली इस स्ट्रीमिंग सर्विस ने बताया कि वह अपने Shorts वीडियो फीचर पर ऐडवर्टाइजिंग शुरू करेगी और वीडियो क्रिएटर्स को रेवेन्यू का 45 प्रतिशत देगी। 

YouTube के अन्य वीडियोज पर ऐड रेवेन्यू का लगभग 55 प्रतिशत डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है। TikTok के पास क्रिएटर्स के लिए लगभग एक अरब डॉलर का फंड है। हेयरस्टाइलिस्ट और यूट्यूब क्रिएटर Kris Collins ने Shorts से क्रिएटर्स को रेवेन्यू की पेशकश करने की प्रशंसा की है। YouTube को पिछले कुछ वर्षों से TikTok से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। इस ऐप के पास लगभग एक अरब मंथली यूजर्स हैं। टिकटॉक की टक्कर में लगभग दो वर्ष पहले यूट्यूब ने एक मिनट तक के वीडियो वाला Shorts फीचर शुरू किया था। इसके 1.5 अरब से अधिक मंथली यूजर्स हो गए हैं। 

New York Times की रिपोर्ट के अनुसार, YouTube की रेवेन्यू को शेयर करने की नई योजना काफी बड़ी है और इसका मुकाबला करना टिकटॉक के लिए मुश्किल होगा। पिछले सप्ताह एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एक YouTube एक नई ऐड पॉलिसी को टेस्ट कर रही है जिसमें फ्री यूजर्स को एक के बाद एक पांच विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। अभी तक यूट्यूब के फ्री यूजर्स को एक साथ ज्यादा से ज्यादा दो विज्ञापन दिखाए जाते थे। एक साथ पांच विज्ञापन दिखाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दी है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि यह बदलाव सीमित संख्या में फ्री यूजर्स पर टेस्ट किया जा रहा है। 

इस बारे में यूट्यूब की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस वजह से  यह कह पाना मुश्किल है कि आने वाले समय में सभी फ्री यूजर्स को इस तरह विज्ञापनों दिखाए जाएंगे या नहीं। Twitter पर कुछ यूजर्स ने बताया है कि उन्हें YouTube पर एक के बाद एक पांच विज्ञापन दिखाई दे रहे हैं। निश्चित तौर पर ये विज्ञापन फ्री यूजर्स को दिख रहे हैं। इस तरह की शिकायत करने वालों की संख्या कम होने से अनुमान लगाया जा सकता है कि इसे कुछ यूजर्स तक सीमित रखा गया है।   


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Revenue, YouTube, Video, Users, Profit, Competition, Google, Advertising, TikTok, Service
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  2. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  8. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  9. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  10. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »