TikTok के पूर्व गेमिंग हेड लॉन्च करेंगे ब्लॉकचेन गेम्स स्टार्टअप

इस फर्म में Jason को-फाउंडर हैं। ब्लॉकचेन गेम्स में आंत्रप्रेन्योर्स और इनवेस्टर्स को संभावनाएं दिख रही हैं

TikTok के पूर्व गेमिंग हेड लॉन्च करेंगे ब्लॉकचेन गेम्स स्टार्टअप

ब्लॉकचेन गेम्स में आंत्रप्रेन्योर्स और इनवेस्टर्स को संभावनाएं दिख रही हैं

ख़ास बातें
  • इस फर्म में Jason को-फाउंडर हैं
  • उन्होंने TikTok के साथ दो वर्ष बिताने के बाद पिछले महीने इस्तीफा दिया था
  • ब्लॉकचेन गेम्स में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है
विज्ञापन
शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok की गेमिंग यूनिट के पूर्व हेड Jason Fung एक ब्लॉकचेन गेमिंग स्टार्टअप लॉन्च कर रहे हैं। उन्होंने TikTok के साथ दो वर्ष बिताने के बाद पिछले महीने इस्तीफा दिया था। TikTok को चलाने वाली चाइनीज फर्म ByteDance लगभग 300 अरब डॉलर के ग्लोबल गेमिंग मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। इस मार्केट में ByteDance का मुकाबला Tencent Holdings से है।

Reuters को दिए इंटरव्यू में Jason ने बताया कि उन्हें ब्लॉकचेन गेम्स तैयार करने में दिलचस्पी रखने वाले डिवेलपर्स को सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने में संभावना दिख रही है और इस वजह से उन्होंने TikTok को छोड़ा है। उन्होंने कहा, "डिवेलपर्स को अपनी गेम्स में ब्लॉकचेन या  NFT की जरूरत होने पर एक ब्लॉकचेन को चुनना पड़ता है। इस वजह से हमने यह फर्म शुरू करने का फैसला किया, जिससे डिवेलपर्स को अधिक विकल्प मिल सकेंगे।" इस फर्म में Jason को-फाउंडर हैं। ब्लॉकचेन गेम्स में आंत्रप्रेन्योर्स और इनवेस्टर्स को संभावनाएं दिख रही हैं। ये ब्लॉकचेन्स पर बनी ऑनलाइन गेम्स होती हैं जिनमें प्लेयर्स को नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के तौर पर आइटम्स को ट्रेड करने की सुविधा मिलती है। 

क्रिप्टो इनवेस्टर्स ऐसे वर्चुअल एसेट्स की खोज में रहते हैं जिनका प्राइस कम है और उनसे अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। मेटावर्स, NFT और Web3 सेगमेंट्स में गेम्स बनाने वाली फर्में इनवेस्टर्स के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट्स ला रही हैं। ये फर्में इनिशियल गेम ऑफरिंग (IGO) के साथ इनवेस्टर्स को आकर्षित करने और प्रोजेक्ट्स को लेकर कुछ हलचल बनाने की भी कोशिश करती हैं।

IGO से ऐसे गेमिंग प्रोजेक्ट्स में शुरुआती दौर में इनवेस्ट करने का मौका मिलता है जिनमें लॉन्च के बाद अधिक रिटर्न देने की संभावना होती है। गेम डिवेलपर्स अक्सर गेम से जुड़े क्रिप्टो टोकन्स और डिजिटल कलेक्टिबल्स को IGO के तौर पर प्रस्तुत कर अपने प्रोजेक्ट्स के लिए फंड जुटाते हैं। इनमें बायर्स को मिस्ट्री बॉक्स और वैपन्स जैसी गेम की एक्सेसरीज को पहले लेने का मौका भी मिलता है। IGO में इनवेस्ट करने के लिए लॉन्चपैड टोकन्स को खरीदने की जरूरत हो सकती है। इससे IGO में एलोकेशन की गारंटी मिलती है। Seedify, Gamestarter और EnjinStarter ऐसे कुछ लोकप्रिय लॉन्चपैड हैं। हाल के महीनों में Evermore Knights और STEPN ने IGO लॉन्च किए हैं। Axie Infinity और Sorare जैसी प्ले-टु-अर्न गेम्स को GameFi कैटेगरी में रखा जाता है।  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gaming, Blockchain, NFT, Crypto, Investors, Market, TikTok, Startup, China

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »