• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy और Google Pixel के इन फोन के लिए रिलीज हुआ Blackmagic Camera ऐप, यहां से करें डाउनलोड

Samsung Galaxy और Google Pixel के इन फोन के लिए रिलीज हुआ Blackmagic Camera ऐप, यहां से करें डाउनलोड

Blackmagic Camera ऐप को Android प्लेटफॉर्म के लिए पेश किया जा रहा है, यह केवल Samsung Galaxy S24 और Galaxy S23 सीरीज और Google Pixel 8 और Pixel 7 सीरीज पर उपलब्ध है।

Samsung Galaxy और Google Pixel के इन फोन के लिए रिलीज हुआ Blackmagic Camera ऐप, यहां से करें डाउनलोड

Photo Credit: Blackmagic

Blackmagic Camera एक प्रोफेशनल डिजिटल फिल्म कैमरा और इमेज प्रोसेसिंग ऐप है, जो अब Android स्मार्टफोन पर उपलब्ध है।

ख़ास बातें
  • चुनिंदा Samsung Galaxy और Google Pixel स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध हुआ ऐप
  • Google Play Store के जरिए कर सकते हैं डाउनलोड
  • Samsung Galaxy S23, Galaxy S24, Google Pixel 7 और Pixel 8 के लिए सपोर्ट
विज्ञापन
Blackmagic Camera एक प्रोफेशनल डिजिटल फिल्म कैमरा और इमेज प्रोसेसिंग ऐप है, जो अब Android स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि ऐप Samsung Galaxy और Google Pixel स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध हो गया है। ये प्रोफेशनल-ग्रेड वीडियो रिकॉर्डिंग टूल है और इसे ऑस्ट्रेलियाई डिजिटल सिनेमा हार्डवेयर निर्माता Blackmagic द्वारा डेवलप किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसे पिछले साल iPhone पर लॉन्च किया गया था और अब इसे चुनिंदा Android स्मार्टफोन के लिए लाया गया है।

एक न्यूजरूम पोस्ट में, ब्लैकमैजिक ने बताया कि वह चुनिंदा Samsung Galaxy और Google Pixel स्मार्टफोन के लिए अपना कैमरा ऐप ला रहा है। दावा किया गया है कि इसे डिजिटल फिल्म फीचर्स और कंट्रोल्स के साथ कंपनी के अधिक महंगे फिल्म कैमरों के समान ऑपरेटिंग सिस्टम पर बनाया गया है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

ब्लैकमैजिक कैमरा ऐप में ब्लैकमैजिक क्लाउड के लिए सपोर्ट भी है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि उसके पास फ्रेम रेट, शटर एंगल, व्हाइट बैलेंस और ISO जैसी सेटिंग्स को एडजस्ट करने के लिए सिंगल-टैप फीचर भी है। यूजर्स 8K रिजॉल्यूशन तक इंडस्ट्री स्टैंडर्ड फॉर्मेट में मीडिया रिकॉर्ड कर सकते हैं।

यह यूजर्स को विभिन्न Codecs में से चुनने की सुविधा भी देता है, जिसमें H.264 (AVC) और H.265 (HEVC) भी शामिल हैं। ब्लैकमैजिक कैमरा के साथ, यूजर्स 16:9 या वर्टिकल आस्पेक्ट रेशियो में शूट कर सकते हैं। ऐप में फोकस असिस्ट, जेबरा, फ्रेम गाइड और हिस्टोग्राम जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ऐप से शूट किए गए वीडियो को टाइमकोड किया जा सकता है और मीडिया टैब में थंबनेल के साथ देखा जा सकता है।
 

Blackmagic Camera availability

Blackmagic Camera ऐप Google Play Store पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। हालांकि इसे Android प्लेटफॉर्म के लिए पेश किया जा रहा है, यह केवल Samsung Galaxy S24 और Galaxy S23 सीरीज और Google Pixel 8 और Pixel 7 सीरीज पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  7. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »