• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • BevQ ऐप घंटे भर में हुआ 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड, शराब खरीदने में करता है मदद

BevQ ऐप घंटे भर में हुआ 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड, शराब खरीदने में करता है मदद

BevQ ऐप केरला की लीकर सेल (शराब की बिक्री) की वर्चुअल क्यू मैनेजमेंट ऐप है, जो कि अब आखिरकार एंड्रॉयड यूज़र्स के डाउनलोड के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है।

BevQ ऐप घंटे भर में हुआ 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड, शराब खरीदने में करता है मदद

BevQ ऐप डाउनलोड के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • फिलहाल BevQ ऐप एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है
  • 24 घंटे में 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया यह ऐप
  • शराब की दुकानों में लगने वाली लाइनों को खत्म करने के लिए जारी किया गया है
विज्ञापन
BevQ ऐप केरला की लीकर (शराब) सेल की वर्चुअल क्यू मैनेजमेंट ऐप है, जो कि अब आखिरकार एंड्रॉयड में डाउनलोड के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है। इस ऐप का इंतज़ार पिछले कुछ हफ्तों से किया जा रहा था, जिसे कल केरल स्टेट बेव्रिजिज़ कॉर्पोरेशन (BEVCO) द्वारा लॉन्च कर दिया गया था। इस ऐप को कोच्ची आधारित स्टार्टअप Faircode Technologies Private Limited ने बनाया है। गौर करने वाली बात यह है कि लॉन्च के 24 घंटे के अंदर इस ऐप को 1 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह खुलासा गूगल प्ले स्टोर लिस्टिंग के द्वारा हुआ है। हालांकि कई यूज़र्स ने ट्विटर और गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े किए है, खासतौर पर यह सवाल OTP जनरेशन को लेकर हैं।

Google Play के ऐप डिस्क्रिप्शन के अनुसार, "BevQ एक वर्चुअल क्यू मैनेजमेंट ऐप्लिकेशन और केरल स्टेट बेव्रिजिज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई एक टोकन सर्विस है। कोविड-19 महामारी के दौरान इस ऐप का उद्देश्य विशेष रूप से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना है। इस ऐप के जरिए क्लाइंट अपना क्यू नंबर (लाइन नंबर) और टोकन घर बैठे ले सकते हैं, जो शराब की दुकान में लगी लाइन में उनकी जगह को रिज़र्व करेगा।"

BevQ ऐप अंग्रेजी और मलयालम दोनों ही भाषा को सपोर्ट करता है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को अपना नाम, मोबाइल नंबर और पिन कोड देना होता है। जो यूज़र इस ऐप के द्वारा अपना नंबर लगाता है, उसे उसके मोबाइल फोन पर सबसे पहले ई-टोकन के साथ क्यूआर कोड मिलता है। इस टोकन को लीकर स्टोर (शराब की दुकान) पर स्कैन किया जाता है और उसके बाद ग्राहक शराब खरीद सकता है।

खबर तो यह भी है कि BevQ ऐप के द्वारा ग्राहक राज्य में चार दिन में केवल एक ही बार शराब खरीद सकता है। जिस ग्राहक के पास ई-टोकन नहीं होगा, वो शराब नहीं खरीद सकेगा। इसके अलावा जो लोग रेड ज़ोन इलाकों में रहते हैं, वह भी इस ऐप के जरिए शराब की खरीदारी के लिए नंबर नहीं लगा सकेंगे। ई-टोकन को SMS के जरिए भेजा जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BevQ, BevQ app, BEVCO, Liquor, Alcohol

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »