अक्षय कुमार की 'Laxmmi Bomb' हो सकती है Disney+ Hotstar पर रिलीज

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पहली ऐसी इंडस्ट्री नहीं है, जिन्होंने थिएटर्स की जगह ऑनलाइन रिलीज़ को प्राथमिकता दी हो। हॉलीवुड पहले ही ऐसा कर चुका है।

अक्षय कुमार की 'Laxmmi Bomb' हो सकती है Disney+ Hotstar पर रिलीज

'लक्ष्मी बॉम्ब' के पोस्ट प्रोडक्शन पर चल रहा है काम

ख़ास बातें
  • Ponmagal Vandhal थिएटर्स की जगह अमेज़न प्राइम पर होगी रिलीज़
  • अक्षय की लक्ष्मी बॉम्ब ज़ून में Disney+ Hotstar पर हो सकती है रिलीज़
  • हॉलीवुड की भी कई फिल्में ऑनलाइन हो चुकी है रिलीज़
विज्ञापन
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते पूरा भारत बंद है, जहां ज्यादातर टेक कंपनियां अपने आगामी प्रोडक्ट की लॉन्च डेट को आगे बढ़ा रही हैं। वहीं सिनेमा जगत भी इस लॉकडाउन की वजह से सुस्त पड़ा हुआ है। कई फिल्मों की लॉन्च तारीख आगे बढ़ा दी गई है, तो कई फिल्में थिएटर्स के बजाये OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जा रही हैं। हाल ही में इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का वर्ल्ड प्रीमियर Disney+ Hotstar पर किया गया था। बॉलीवुड के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्में भी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जा रही हैं। ज्योतिका स्टारर कोर्ट ड्रामा तमिल फिल्म 'Ponmagal Vandhal' 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद यह लगातार टलती जा रही थी। जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म को अब Amazon Prime Video पर रिलीज़ करने की योजना बनाई है। खबर है कि मई की शुरुआत में इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ कर दिया जाएगा।

इसी तरह बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी 'Laxmmi Bomb' भी 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। लेकिन अब लगता है मेकर्स इस फिल्म को Disney+ Hotstar रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं।

शनिवार को Mid-Day की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे संबंधित एक शख्स ने खुलासा किया है कि लक्ष्मी बॉम्ब के अभिनेता-प्रोड्यूसर अक्षय कुमार और डायरेक्टर राघव लॉरेंस Disney+ Hotstar के ऑफर पर चर्चा कर रहे थे। Gadgets 360 ने इस संबंध में Disney+ Hotstar को संपर्क किया है, जैसे ही जवाब मिलेगा हम आपको अपडेट करेंगे। लक्ष्मी बॉम्ब फॉक्स स्टार स्टूडियो की फिल्म है, जिसकी स्वामित्व कंपनी Disney है और ऑपरेटर स्टार इंडिया।

फिलहाल, लक्ष्मी बॉम्ब के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। संभावना है कि इस काम में थोड़ा वक्त लगे, क्योंकि देशभर में लगे लॉकडाउन के बाद से ही सभी लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे है। उम्मीद है कि यह फिल्म जून तक बनकर तैयार हो। हालांकि, फिल्म की असल रिलीज़ तारीख 22 मई थी। मिड-डे के अनुसार अक्षय कुमार लक्ष्मी बॉम्ब के लिए स्ट्रेट-टू-स्ट्रीमिंग की योजना बना रहे हैं। डिज़नी+ हॉटस्टार की शहरी इलाकों में पहुंच बेहद आसान है, लेकिन इसके विपरीत छोटे शहरों तक इसे कैसे पहुंचाया जाए यह भी अक्षय के लिए एक चिंता का विषय है।

आपको बता दें, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पहली ऐसी इंडस्ट्री नहीं है, जिन्होंने थिएटर्स की जगह ऑनलाइन रिलीज़ को प्राथमिकता दी हो। हॉलीवुड पहले ही ऐसा कर चुका है, DreamWorks की एनिमेटिड फिल्म 'ट्रोल्स वर्ल्ड टूर' को अप्रैल में ऑनलाइन माध्यम से रिलीज किया गया था। हालांकि, यह फिल्म भारत में उपलब्ध नहीं है। इसके इलावा Warner Bros की एनिमेटिड family movie Scoob को भी मई में ऑनलाइन माध्यम से रिलीज़ किया जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »