मायएयरटेल ऐप हुआ अपडेट, मिलेंगे मुफ्त कॉल और क्लाउड बैकअप

मायएयरटेल ऐप हुआ अपडेट, मिलेंगे मुफ्त कॉल और क्लाउड बैकअप
विज्ञापन
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने मोबाइल ऐप ‘मायएयरटेल ऐप’ का नया वर्ज़न जारी किया है। अपडेट किए गए वर्ज़न में कंपनी ने कई नए फ़ीचर दिए हैं। कंपनी ने 2 जीबी ऑनलाइन स्टोरेज सुविधा देने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी के नेटवर्क पर 50 मिनट नि:शुल्क (एक बार) कॉल की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर ये जानकारियां दी।

नए फ़ीचर एंड्रॉयड के साथ आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं। यूज़र चाहें तो अपने ऐप को अपडेट कर सकते हैं, या नए वर्ज़न को गूगल प्ले व ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद मायएयरटेल के नए फ़ीचर को इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कंपनी के अनुसार, "एयरटेल के दो नए ऐप पेश किए गए हैं- एयरटेल क्लाउड में 2 जीबी नि:शुल्क ऑनलाइन स्टोरज की सुविधा मिलेगी। वहीं, एयरटेल डायलर 50 मिनट के लिए मुफ्त कॉल (एयरटेल के नेटवर्क पर) देगा।" इसके तहत रात्रि में एयरटेल क्लाउड पर 2 जीबी कंटेंट अपलोड करने में खर्च हुए डेटा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

एयरटेल क्लाउड पर यूज़र के लिए ऑडियो, वीडियो, फोटो, डॉक्यूमेंट, कॉन्टेक्ट, कॉल हिस्ट्री और अन्य चीजों का बैकअप बनाना संभव होगा। बयान जारी करके बताया गया है कि रात के वक्त क्लाउड पर अपलोड किए गए फाइल में खपत हुए डेटा के लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। मुफ्त अपलोड फ़ीचर अभी सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। लेकिन इसे जल्द ही पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

नए एयरटेल डायलर ऐप से एयरटेल के नेटवर्क पर 50 मिनट के लिए मुफ्त कॉल तो मिलेगा ही, साथ में यूज़र इस ऐप से रियल टाइम बैलेंस भी जांच सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, MyAirtel App, Airtel Cloud, Apps, Internet, Telecom
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »