• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब स्मार्टफोन ऐप से करें टैक्स का भुगतान, पैन कार्ड के लिए भी दे सकते हैं आवेदन

अब स्मार्टफोन ऐप से करें टैक्स का भुगतान, पैन कार्ड के लिए भी दे सकते हैं आवेदन

आयकर विभाग ने सोमवार को एक नए ऐप का शुभारंभ किया जिसके माध्यम से निकाय टीडीएस की जानकारी, कर का भुगतान और पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह ऐप लोगों को 12 अंक का अपना आधार क्रमांक पैन कार्ड से जोड़ने में भी मदद करेगा।

अब स्मार्टफोन ऐप से करें टैक्स का भुगतान, पैन कार्ड के लिए भी दे सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
आयकर विभाग ने सोमवार को एक नए ऐप का शुभारंभ किया जिसके माध्यम से निकाय टीडीएस की जानकारी, कर का भुगतान और पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह ऐप लोगों को 12 अंक का अपना आधार क्रमांक पैन कार्ड से जोड़ने में भी मदद करेगा।

आयकर सेतु नामक इस मोबाइल ऐप को करदाताओं और आयकरदाताओं के बीच एक सेतु के तौर पर जारी किया गया है। यह एंड्रॉयड मोबाइल पर उपलब्ध होगा। इसे वित्त मंत्री अरूण जेटली ने जारी किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह सीबीडीटी द्वारा आगे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें प्रौद्योगिकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस ऐप के जरिये करदाता बिना किसी बाहरी मदद के घर बैठे कई काम कर सकता है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा करदाताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए की गयी कई पहलों में से एक है। सीबीडीटी की तरफ से यह पहली मोबाइल एप है और इसे 7306525252 रिपीट 7306525252 पर मिस्ड काल देकर डाउनलोड किया जा सकता है।

सीबीडीटी आने वाले महीनों में मोबाइल एप के जरिये कर रिटर्न दाखिल करने के विकल्पों को भी देख रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, PAN, Aaykar Setu, Income Tax App, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »