Pan

Pan - ख़बरें

  • UAN नंबर भूल गए? UMANG App से ऐसे पता करें
    UAN (Universal Account Number) EPF अकाउंट से जुड़ी सबसे जरूरी जानकारी में से एक है। PF बैलेंस देखने, पासबुक डाउनलोड करने और क्लेम फाइल करने जैसी सेवाओं के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आप अपना UAN नंबर भूल गए हैं, तो UMANG App के जरिए इसे दोबारा पता किया जा सकता है। इसके लिए EPFO में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार, PAN या Member ID जैसी जानकारी की जरूरत होगी। UMANG App में मौजूद EPFO सेवाओं के जरिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके यूजर अपना UAN नंबर हासिल कर सकते हैं।
  • बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
    आजकल ज्यादातर Android स्मार्टफोन्स में PDF स्कैन करने के लिए अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ती। Google Drive और कई स्मार्टफोन्स के Camera App में Document Scan फीचर पहले से मौजूद होता है। इसकी मदद से आधार कार्ड, PAN कार्ड, बिल, रसीद या किसी भी जरूरी डॉक्यूमेंट को कुछ ही मिनटों में PDF फाइल में बदला जा सकता है। यह तरीका न केवल आसान है बल्कि फोन की स्टोरेज भी बचाता है। अगर आप बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के PDF स्कैन करना चाहते हैं तो Google Drive और फोन के बिल्ट-इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
    PAN कार्ड का उपयोग बैंक में अकाउंट खुलवाने, नौकरी के लिए, कई वित्तीय कार्यों और संस्थानों में होता है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आप इनकम टैक्स नहीं भर सकते हैं। ऐसे में अगर आप इनकम टैक्स भर चाहते हैं, बैंक अकाउंट खुलवाना चाहते हैं या नौकरी आदि के लिए उपयोग करना चाहते हैं तो पैन कार्ड होना बहुत ज्यादा जरूरी है।
  • PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल रहे पैन कार्ड नियम, जान लें, कहीं हो न परेशानी
    पैन कार्ड यानी पर्मानेंट अकाउंट नम्बर कार्ड के लिए 1 अप्रैल से कई नियम बदलने वाले हैं। पैन कार्ड आपके लेन-देन, बैंक, बिजनेस संबंधी कामों के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स में आता है। अभी तक पैन कार्ड बनवाना एक सरल प्रक्रिया थी लेकिन 1 अप्रैल से यह बहुत आसान नहीं रह जाएगा। सरकार ने पैन कार्ड को लेकर बढ़ते फ्रॉड रोकने के लिए पैन कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने के नियमों में नए बदलाव किए हैं
  • e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
    पीआईबी फैक्ट चेक के आधिकारिक अकाउंट से X पर एक पोस्ट में बताया गया कि यूजर्स को संदिग्ध ईमेल, कॉल, एसएमएस या लिंक के जरिए संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। बताया गया है कि साइबर अपराधी अक्सर ऐसे मैसेज को असली दिखाने के लिए डिजाइन करते हैं, जिससे भोले भाले नागरिक भ्रमित होकर जानकारी साझा कर दें। फर्जी ईमेल में ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक लिंक या अटैचमेंट भी है। हालांकि, टीम ने कहा कि इस तरह के मैसेज अधिकारियों द्वारा जारी नहीं किए जाते हैं।
  • जरा सी चूक और PAN हो जाएगा बंद, Aadhaar-PAN लिंक है या नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें स्टेटस चेक
    Aadhaar और PAN को लिंक करना सरकार ने अनिवार्य कर दिया है, लेकिन आज भी कई लोग यह कन्फर्म नहीं कर पाते कि उनका लिंक सफल हुआ या नहीं। कई मामलों में नाम या डेट ऑफ बर्थ की मामूली गड़बड़ी के कारण PAN इनएक्टिव हो सकता है, जिससे ITR फाइल करना, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और निवेश जैसे काम प्रभावित होते हैं। ऐसे में Aadhaar-PAN लिंक स्टेटस चेक करना बेहद जरूरी हो जाता है। अच्छी बात यह है कि स्टेटस ऑनलाइन वेबसाइट, SMS और पोर्टल के जरिए आसानी से चेक किया जा सकता है। यहां हम Aadhaar-PAN लिंक से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समझा रहे हैं।
  • AI का खतरा, Google Nano Banana Pro ने बनाए फेक PAN और Aadhaar: सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा
    एआई से प्रकट होने वाली नई दिक्कत सामने आ रही है, जिसमें एआई का उपयोग करके आसानी से फेक दस्तावेज तैयार किए जा सकते हैं। हाल ही में एक एक्स यूजर्स ने फेक PAN और Aadhaar कार्ड बनाने के लिए इस AI टूल के गलत इस्तेमाल का खुलासा किया है। X पर सोमवार को हरवीन सिंह चड्ढा नाम के एक यूजर्स ने शेयर किया है कि यह AI टूल काफी प्रभावशाली है, लेकिन काफी बेहतर तरीके से फेक पहचान पत्र बना सकता है
  • PAN कार्ड आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये हैं दो आसान तरीके
    PAN कार्ड का उपयोग बैंक अकाउंट खुलवाने, बड़ी वित्तीय ट्रांजेक्शन करने, पीएफ अकाउंट से लेकर पहचान प्रमाण दस्तावेज आदि के लिए बड़े स्तर पर किया जाता है। भारत में इसे भारतीय नागरिक, एनआरआई और विदेशी नागरिकों के लिए भी जारी किया जाता है। पैन कार्ड के लिए आवेदन किया है या फिर मौजूदा पैन कार्ड रिप्रिंट करवाया है तो आप घर पर ऑनलाइन इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • नया PAN कार्ड अप्लाई किया है? इस तरीके से चुटकी में जानें ऑनलाइन स्टेटस
    अगर आपने एक नए पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, या फिर अपने पैनकार्ड के लिए री-प्रिंट रिक्वेस्ट डाली है, तो आप कई तरीकों से अपने आवदेन का स्टेटस पता कर सकते हैं। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) और यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लिमिटेड (UTITSL) दोनों ही अधिकृत फर्म हैं जो आपको अपने पैन कार्ड आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करने की सुविधा देती हैं।
  • खो गया है पैन कार्ड तो डुप्लीकेट PAN कार्ड के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
    PAN कार्ड का उपयोग इनकम टैक्स फाइल करने, कई वित्तीय लेनदेन के साथ-साथ पहचान के प्रमाण के तौर पर होता है। पैन एक विशिष्ट 10 अंकीय अल्फान्यूमेरिक संख्या है जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा भारतीय टैक्सपेयर को जारी की जाती है। डिपार्टमेंट विशिष्ट पैन कार्ड नंबर के आधार पर सभी टैक्स संबंधित ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड करता है। सरकार द्वारा एक बार जारी करने के बाद पैन नंबर हमेशा के लिए वैध रहता है।
  • Aadhaar, PAN, ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर मार्कशीट तक, सब मिलेंगे WhatsApp पर, ये है आसान तरीका
    भारत सरकार ने MyGov और WhatsApp की मदद से Digilocker डॉक्यूमेंट्स को सीधे चैट में लाने का आसान तरीका लॉन्च किया था। अब सिर्फ एक "Hi" मैसेज से PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, व्हीकल RC और अन्य डॉक्यूमेंट्स सीधा WhatsApp पर मिल जाएंगे।
  • आपके नाम पर लोन होगा और आपको कानों-कान खबर नहीं होगी! Free में ऐसे चेक करें अपनी सभी डिटेल्स
    आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में सबसे ज्यादा चिंता की बात है, अगर आपका पैन कार्ड किसी अपराधी के हाथ लग जाए तो वह आपके नाम पर फर्जी लोन भी ले सकता है। इससे न सिर्फ आपकी क्रेडिट हिस्ट्री खराब हो सकती है, बल्कि भविष्य में खुद के लिए लोन लेना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में, वक्त रहते यह जानना बहुत जरूरी है कि कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी ने चुपचाप लोन तो नहीं लिया। अच्छी बात यह है कि आप खुद ही बिना किसी चार्ज के घर बैठे अपनी CIBIL (क्रेडिट) रिपोर्ट निकालकर इसे चेक कर सकते हैं।
  • Rs 99 में बिक रही AADHAAR, Voter ID और एड्रेस की डिटेल्स, Telegram बॉट से बड़ा डेटा लीक!
    अगर आप ये सोच रहे थे कि Two Factor Authentication ऑन करके और स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करके आप डिजिटल दुनिया में सेफ हैं, तो आपको एक बार फिर सोचना चाहिए। एक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है कि एक Telegram बॉट, मात्र 99 रुपये में लोगों का पर्सनल डेटा बेच रहा है, वो भी आधार नंबर, पता, पिता का नाम, वोटर ID और PAN जैसी सेंसिटिव जानकारी।
  • आपके AADHAAR के बाद अब आपके घर के आधार की बारी, जानें क्या है यह 'डिजिटल एड्रेस आईडी'?
    अब तक आपने AADHAAR, PAN और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्युमेंट्स के जरिए लोगों की पहचान होते देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घरों की कोई यूनिक डिजिटल पहचान क्यों नहीं होती? अब सरकार इस तरफ ही एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। आने वाले वक्त में आपके घर का भी एक यूनिक डिजिटल आईडी हो सकता है, ठीक वैसे ही जैसे आपका आधार नंबर होता है।
  • ChatGPT बना रहा फर्जी आधार और PAN कार्ड! नए खुलासे ने बढ़ाई टेंशन
    AI की मदद से फर्जी आधार कार्ड भी बनाया जा सकता है। डिजिटल जमाने में तेजी से विकसित होती तकनीकी में सबसे बड़ी चिंता AI से ही पैदा हो रही है। AI टूल्स जैसे ChatGPT आदि आमतौर पर जानकारी देने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन अब इनका इस्तेमाल फर्जीवाड़े के लिए होने लगा है। ठग अब नकली आधार कार्ड और PAN कार्ड बना सकते हैं और धोखाधड़ी कर सकते हैं।

Pan - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »