5 एंड्रॉयड ऐप जिनसे हो सकती है घर बैठे कमाई

आज हम फ्रीलांस काम दिलाने वाले ऐसे ही ऐप के बारे में आपको बता रहे हैं, जहां आप अपनी रुचि का काम अपनी तय की गई कीमत पर कर सकते हैं। हां, मेहनत आपको यहां भी करनी होगी, क्योंकि बिना मेहनत के कोई भी आपको पैसे नहीं देगा। लेकिन अगर आपने इस प्लेटफॉर्म पर अपने बेहतर काम से अच्छा फीडबैक हासिल कर लिया तो निश्चित ही आप फ्रीलांसिंग में एक फुल टाइम नौकरी वाली कमाई कर सकते हैं।

5 एंड्रॉयड ऐप जिनसे हो सकती है घर बैठे कमाई
ख़ास बातें
  • ऐसे ऐप जिनकी मदद से आप घर बैठे कर सकते हैं कमाई
  • यहां यूजर काम पा भी सकता है और किसी को ऑफर भी कर सकता है
  • इस्तेमाल करने से पहले नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें
विज्ञापन
आज के इस दौर में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो नियमित ऑफिस ना जाकर घर बैठकर ही काम करना पसंद करते हैं। इनमें से कुछ लोगों की पारिवारिक मजबूरियां भी होती हैं, जिससे वे कमाई के लिए घर से बाहर कदम नहीं रख सकते। ऐसे वर्ग के लिए फ्रीलांसिंग एक अच्छा विकल्प है। अगर आप अपने ही क्षेत्र में घर बैठे कुछ घंटे दें तो 'एक्सट्रा इनकम' के दरवाजे अपने लिए खोल सकते हैं। आज हम फ्रीलांस काम दिलाने वाले ऐसे ही ऐप के बारे में आपको बता रहे हैं, जहां आप अपनी रुचि का काम अपनी तय की गई कीमत पर कर सकते हैं। हां, मेहनत आपको यहां भी करनी होगी, क्योंकि बिना मेहनत के कोई भी आपको पैसे नहीं देगा। लेकिन अगर आपने इस प्लेटफॉर्म पर अपने बेहतर काम से अच्छा फीडबैक हासिल कर लिया तो निश्चित ही आप फ्रीलांसिंग में एक फुल टाइम नौकरी वाली कमाई कर सकते हैं।

हमने इस लेख में उन ऐप के बारे में बताया है कि जिन्हें गूगल प्लेस्टोर पर ठीक-ठाक रेटिंग मिली है। और यूज़र ने फीडबैक भी अच्छे दिए हैं-
 

Freelancer - Hire & Find Jobs

जैसा कि आप नाम से अंदाजा लगा सकते हैं, यह एक फ्रीलांसिंग ऐप है, जिससे दुनियाभर से 'काम देने वाले' और 'काम करने वाले लोग' जुड़े हुए हैं। यहां आप काम मांग भी सकते हैं और काम दे भी सकते हैं। ई-मेल या किसी सोशल मीडियम से साइन अप करने के बाद यह ऐप आपकी स्किल के हिसाब से आपको कामों की सूची दिखाता है। गूगल प्लेस्टोर पर 4.1 रेटिंग वाले इस ऐप के जरिए आप अपनी रुचि का काम चुनकर बिडिंग (काम देने वाले के बजट के अनुसार बोली) लगा सकते हैं। इस ऐप में जब आपका पेमेंट किया जाता है, तो कुछ पैसे कमिशन फी के तौर पर काटे जाते हैं। यह ऐप यूजर को प्रीमियम व बेसिक सब्सक्रिप्शन जैसे विकल्प भी देता है, जिसमें दावा किया जाता है कि आपको काम जल्द से जल्द मिलेगा और अच्छी कमाई होगी। यहां आपको अनुवाद, प्रोडक्शन, स्क्रिप्ट लेखन, वेबसाइट डिजाइनिंग और वॉयसओवर जैसे कई फ्रीलांस काम मिल सकते हैं। फ्रीलांसर डॉट कॉम का अधिकृत दफ्तर ऑस्ट्रेलिया में है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों पर उपलब्ध है। आप गूगल प्लेस्टोर और ऐप्पल स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
 

efii - Freelancers Near Me

एफी एक फ्रीलांसिंग ऐप है, जो आपको करीब के इलाके में काम देने वाले से जोड़ने का दावा करता है। स्पैनिश सिखाने से लेकर फिटनेस ट्रेनर तक और फोटोग्राफर से लेकर मेकअप आर्टिस्ट तक का पार्टटाइम काम यहां आप पा सकते और कर सकते हैं। इस ऐप में साइन करने के बाद आप 'सर्विस ऑफर' कर सकते हैं या 'सर्विस की रिक्वेस्ट' कर सकते हैं। इस ऐप में 20 विभिन्न कैटेगरी, लोकेशन के आधार पर चयन जैसे फीचर दिए गए हैं। इस ऐप की रेटिंग गूगल प्लेस्टोर पर 4.7 है।     
 

Truelancer.com - Search Jobs & Hire Freelancer

इस कड़ी में अगला ऐप है ट्रूलांसर डॉट कॉम। गूगल प्लेस्टोर पर 4.4  रेटिंग वाला यह ऐप दावा करता है कि यहां आप काम ढूंढ भी सकते हैं और दूसरों को काम दे भी सकते हैं। यह ऐप आपके काम का भुगतान पेपाल, पेटीएम जैसे वॉलेट माध्यमों के ज़रिए करता है। यहां आप किसी के निजी बिजनेस के लिए बैनर या लोगो तैयार करने, कंटेंट देने, अनुवाद करने जैसे तमाम काम चुन सकते हैं।
 

Fiverr - Freelance Services

गूगल प्लेस्टोर पर इस फ्रीलांसिंग ऐप की रेटिंग 4.6 है। यह ऐप आपको 116 तरह की कैटिगरी में आपको काम दिलाने का दावा करता है। यहां आप ब्लॉगिंग, वॉयसओवर, प्रमोशन, डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में काम पा सकते हैं या किसी को काम दे सकते हैं। यह ऐप आपको एक रिक्वेस्ट डालने को कहता है, जिसमें आप अपना परिचय, आप जो काम करना चाहते हैं, उसका ब्यौरा भर दें। इसके बाद जरूरतमंद पार्टी आपसे संपर्क करती है और अपने बजट के हिसाब से आपको फी ऑफर करती है। इस ऐप के अधिकृत दफ्तर सैन फ्रांसिस्को, मियामी और न्यूयॉर्क में हैं।
 

Taskkers - Local Freelancer

गूगल प्लेस्टोर पर 4.6 रेटिंग वाला यह ऐप आपको अपने शहर से लेकर विदेशों तक से काम दिलाने का दावा करता है। यह ऐप वेब डिजाइनिंग से लेकर फोटोग्राफी और कंटेंट से लेकर प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में आपको काम दिलाने का दावा करता है। भारत में इसका दफ्तर गुजरात के सूरत शहर में है। आप यहां साइन अप कर अपने रुचि और क्षेत्र से जुड़ा काम तलाश सकते हैं या दूसरों को काम दे सकते हैं।

आपको बता दें कि हम इनमें से किसी भी ऐप को रेटिंग नहीं दे रहे हैं। गूगल प्लेस्टोर पर इनकी रेटिंग और यूजर रिव्यू के आधार पर सूची तैयार की गई है। हम आपको ऐप के बारे विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए पैनी नजर के साथ नियम और शर्तें पढ़ने का सुझाव देंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »