10 बेहतरीन कैमरा और फोटोग्राफी ऐप जो हैं हर किसी के लिए

10 बेहतरीन कैमरा और फोटोग्राफी ऐप जो हैं हर किसी के लिए
विज्ञापन
स्मार्टफोन कैमरा इन दिनों सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला कैमरा बन चुका है। कैमरा रोल के साथ फोटो खींचने वाले दिन पुरी तरह से लद चुके हैं, अब स्मार्टफोन कैमरा का युग है।

ज्यादातर लोग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरे ली गई तस्वीरों से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में यूज़र के लिए उन फोटोग्राफी ऐप से रूबरू होना ज़रूरी है जिनसे वे अच्छी तस्वीरें तो ले ही सकते हैं, साथ में फोटो को एडिट भी कर सकें। चाहे आप एक ऐसे ऐप की तलाश में हैं जिससे फोटो ले सकें, या फिर अपनी फोटो को एडिट कर सकें, आज की तारीख में आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। आम यूज़र के लिए ये 10 बेहतरीन फोटोग्राफी ऐप्स हैं।

1) वीएससीओ कैम
वीएससीओ का इस्तेमाल कैमरा ऐप के साथ एडिट टूल के तौर पर किया जा सकता है। यह कई शानदार फिल्टर से लैस है। इसकी कम्यूनिटी मज़ेदार है और ऐप के अंदर मौजूद सभी फिल्टर ऐप एक बार इस्तेमाल करने लायक तो हैं ही।

वीएससीओ कैम डाउनलोड करें... आईओएसएंड्रॉयड

2) इंस्टाग्राम
हालिया दिनों में इंस्टाग्राम बेहद ही लोकप्रिय हुआ है। अब जब बात फोटोग्राफी ऐप्स की हो रही है तो इंस्टाग्राम का नाम आएगा ही। इंस्टाग्राम ऐसा ऐप है जहां यूज़र अपनी फोटो एडिट और मामूली बदलाव करके पूरी दुनिया के लिए सार्वजनिक करते हैं। अगर आपका रुझान स्मार्टफोन फोटोग्राफी में है तो इस ऐप को ज़रूर इंस्टॉल करें।

इंस्टाग्राम डाउनलोड करें... आईओएस | एंड्रॉयड

3) ओवर
ओवर एक बेहतरीन ऐप है जहां आप अपनी फोटो एडिट कर सकते हैं और उनपर कस्टम टेक्स्ट या आर्टवर्क भी जोड़ सकते हैं। इस ऐप में आपको अलग-अलग फॉन्ट और आर्टवर्क के कई विकल्प मिलेंगे। इसकी मदद से आप प्रोफेशनल इमेज से लेकर हैप्पी बर्थडे मैसेज वाली तस्वीरें भी बना सकते हैं। हालांकि, यह ऐप मुफ्त नहीं है। इसके लिए आपको कीमत चुकानी पड़ेगी।

ओवर डाउलोड करें... आईओएस | एंड्रॉयड

4) गूगल कैमरा
गूगल ने अपने सारे ऐप को ओएस के साथ जोड़ रखा है। और वह ओएस अपडेट जारी करके अपने सारे ऐप में लगातार सुधार करती रहती है। गूगल कैमरा ऐप एंड्रॉयड 4.4 या उसके ऊपर के सभी एंड्रॉयड वर्ज़न पर काम करता है। इसमें कई मज़ेदार फ़ीचर हैं। इंटरफेस बेहद ही आसान है। आप लेंस ब्लर जैसे इफेक्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल कैमरा डाउनलोड करें

5) कैमरा +
टैप टैप टैप का कैमरा+ ऐप आईओएस डिवाइस पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला कैमरा ऐप है। इस प्लेटफॉर्म पर आपके लिए सारे विकल्प हैं। फोटो लेने से लेकर एडिट करने तक, और फिर उन्हें शेयर करना। इसमें कुछ शानदार फ़ीचर हैं, जैसे कि फोकस और एक्सपोज़र के साथ खेल। अन्य मज़ेदार फ़ीचर में हॉरीजन लेवल और इमेज प्रोसेसिंग हैं। आपको यह ऐप आईओएस पर पसंद आएगा।

कैमरा+ ऐप डाउनलोड करें

6) पिक्सलर-फ्री फोटो एडिटर
ऑटोडेस्क का पिक्सलर ऐप सभी के लिए है। इसकी मदद से आप कोलाज बना सकते हैं। तस्वीरों के कई पहलुओं को एडजस्ट कर सकते हैं और उन्हें शेयर भी कर सकते हैं। पिक्सलर पहली झलक में परेशान करने वाला लगेगा लेकिन इसका बेहतरीन इंटरफेस और कई शानदार फ़ीचर इसे इस्तेमाल करने योग्य बनाता है। इसमें पेंसिल स्केच फिनिश, ऑटो बैलेंस और कलर स्प्लैश जैसे फ़ीचर हैं।

पिक्सलर डाउनलोड करें... आईओएस | एंड्रॉयड

7) पिक्सलमेटर
पिक्सलमेटर एक बेहद ही पावरफुल फोटो एडिटिंग ऐप है। इसका इंटरफेस इतना शानदार है कि अडोब का ऐप कमज़ोर लगने लेगेगा। पिक्सलमेटर एडवांस्ड फोटो एडिटिंग के लिए बेहतरीन है। इसकी वजह हैं रिपेयर और एडिटिंग टूल्स। आप अपनी फोटो को चंद टैप में और बेहतरीन बना सकते हैं। इसके बाद हाई-रिज़ॉल्यूशन की तस्वीरें अपनी पसंद की लोकेशन में रख सकते हैं।

पिक्सलमेटर डाउनलोड करें

8) प्रोशॉट
प्रोशॉट एंड्रॉयड पर फोटोग्राफी से अनजान लोगों को भी अपने बेहतरीन इंटरफेस की मदद से प्रयोग करने का मौका देता है। इसमें कई ऐसे फ़ीचर मौजूद हैं जो हमें प्रोफेशनल कैमरे में मिलते हैं, जैसे कि हिस्टोग्राम और ग्रेनुअल बर्स्ट मोड कंट्रोल। प्रो का एक इंटरेक्टिव डेमो भी है जिससे इसके काम करने के तरीके के बारे में पता चलता है।

प्रोशॉट डाउनलोड करें आईओएस | एंड्रॉयड

9) स्नैपसीड
गूगल का स्नैपसीड एक और बेहतरीन क्वालिटी वाला प्रोफेशनल फोटो एडिटिंग ऐप है। इसकी सबसे मज़ेदार बात है कि यूज़र किस तरह से फोटो में इफेक्ट देते हैं। सबकुछ गेस्चर से कंट्रोल किया जा सकता है। स्नैपसीड में कई लेयर और फिल्टर मौजूद हैं। आप एडिटिंग के दौरान पहले इस्तेमाल किए गए लेयर को भी हटा सकते हैं।

स्नैपसीड डाउनलोड करें... आईओएस  | एंड्रॉयड

10) लूमी
लूमी बेहद ही साधारण ऐप है जो एक काम बेहतरीन ढंग से करता है। यह आपको बताता है कि फोटोग्राफी का सबसे अनुकूल समय कब है। यह समय सूर्योदय और सूर्यास्त के आसपास होता है जब रोशनी फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त होती है। रोशनी फोटोग्राफी के लिए सबसे ज़रूरी चीज है। ऐसे में लूमी आपका काम आसान बनाने की भूमिका निभाता है। लूमी का टुडे विजेट भी है।

लूमी डाउनलोड करें

क्या हमने इस सूची में आपके पसंदीदा कैमरा ऐप को शामिल नहीं किया? ऐसा है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें उन कैमरा ऐप के बारे में बताएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Apps, Cameras, Photo apps, Photography, Pictures
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  2. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  3. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  7. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  8. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  2. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  3. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  4. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता
  6. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »