• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!

मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!

Meta एक AI-पावर्ड डिजिटल Zuckerberg पर काम कर रही है, जो कर्मचारियों से बातचीत और फीडबैक दे सकेगा।

मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!

Photo Credit: AI Generated

ख़ास बातें
  • Meta CEO Mark Zuckerberg का AI वर्जन बना रही है
  • AI कर्मचारियों से बातचीत और फीडबैक देने में सक्षम होगा
  • Meta AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर अरबों डॉलर का निवेश कर रही है
विज्ञापन

Meta कथित तौर पर अब अपने CEO का AI वर्जन तैयार करने पर काम कर रही है, जो कंपनी के अंदर कर्मचारियों के साथ बातचीत कर सकेगा और कुछ मामलों में उनकी जगह प्रतिनिधित्व भी करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह “डिजिटल CEO” Meta की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी खुद को AI-फर्स्ट बनाना चाहती है। इस प्रोजेक्ट को लेकर टेक इंडस्ट्री में काफी चर्चा शुरू हो गई है।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, Meta एक 3D फोटोरियलिस्टिक AI कैरेक्टर तैयार कर रही है, जिसे CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के आधार पर डिजाइन किया जा रहा है। यह AI सिस्टम कर्मचारियों से रियल-टाइम में बातचीत कर सकेगा, उन्हें फीडबैक दे सकेगा और कुछ इंटरनल डिस्कशन्स में Zuckerberg का प्रतिनिधित्व भी कर सकता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस AI को Zuckerberg की कम्युनिकेशन स्टाइल, उनके पब्लिक स्पीच और कंपनी की स्ट्रैटेजी से जुड़े विचारों के आधार पर ट्रेन किया जा रहा है। खुद Zuckerberg भी इस प्रोजेक्ट की टेस्टिंग और फाइन-ट्यूनिंग में शामिल हैं, ताकि यह AI उनके लीडरशिप स्टाइल को सही तरीके से रिप्रेजेंट कर सके।

यह प्रोजेक्ट कथित तौर पर Meta Superintelligence Labs के तहत डेवलप किया जा रहा है, जो कंपनी की नई AI यूनिट है। इसे खास तौर पर इसलिए बनाया गया है ताकि Meta अपने AI डेवलपमेंट को तेज कर सके और OpenAI व Google जैसी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा में पीछे न रह जाए।

इसके साथ ही Meta अपने इंटरनल वर्किंग मॉडल में भी बदलाव कर रही है। रिपोर्ट आगे बताती है कि कंपनी अब ज्यादा ऑटोमेशन और AI-बेस्ड सिस्टम पर निर्भर हो रही है। कुछ मामलों में एक मैनेजर के तहत 50 तक इंजीनियर्स काम कर सकते हैं, जबकि मिडिल मैनेजमेंट की कई लेयर्स को AI-जनरेटेड रिपोर्टिंग सिस्टम से रिप्लेस किया जा रहा है।

कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी भारी निवेश कर रही है। बताया गया है कि Meta 2026 में 115 से 135 अरब डॉलर तक का खर्च AI पर कर सकती है, जबकि 2028 तक यह निवेश 600 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। इसमें डेटा सेंटर्स का विस्तार, AI टैलेंट की भर्ती और नए मॉडल्स का विकास शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »