Police ने AI का इस्तेमाल कर 36 घंटों के अंदर पकड़ा हिट एंड रन केस का आरोपी

महाराष्ट्र पुलिस ने एआई का उपयोग करके कम समय में अपराधी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2025 11:40 IST
ख़ास बातें
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चर्चा हर जगह हो रही है।
  • पुलिस ने एआई का उपयोग करके कम समय में अपराधी को पकड़ लिया।
  • पुलिस अक्षीक्षक पोद्दार ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी डाटा इकट्ठा किया।

Photo Credit: Youtube/NDTV

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चर्चा हर जगह हो रही है। हाल ही में इसका एक उदाहरण देखने को मिला है, जहां पुलिस ने एआई का उपयोग करके कम समय में अपराधी को पकड़ लिया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। रक्षाबंधन, 9 अगस्त को, एक व्यक्ति और उसकी पत्नी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी नागपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक कुचलते हुए आगे निकल गया। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के शव को अपनी बाइक से बांधा और मध्य प्रदेश स्थित अपने गांव ले गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

AI की मदद से अपराधी को पकड़ा


उस व्यक्ति को बस इतना पता था कि नागपुर में जिस ट्रक ने उसकी पत्नी को कुचला था, उस पर लाल निशान थे। उसे वाहन के साइज और डिजाइन तक की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने 36 घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया। नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने एनडीटीवी को बताया कि पीड़िता बहुत कम ही जानकारी दे पाई। जब यह पूछा गया कि इतनी कम जानकारी के बावजूद पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा तो पुलिस अक्षीक्षक पोद्दार ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी डाटा इकट्ठा किया और उसे AI एल्गोरिदम के जरिए चलाया। 

Advertisement

उन्होंने कहा कि "इस दौरान तीन अलग-अलग टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए गए जो कि एक-दूसरे से 15-20 किलोमीटर की दूरी पर थे। जैसा कि हम इसे मेटाडेटा कहते हैं और 2 एआई एल्गोरिदम का उपयोग करके इसका विश्लेषण किया गया। दोनों ही कंप्यूटर विजुअल नाम की टेक्नोलॉजी पर बेस्ड थे।"

उन्होंने ने विस्तार से बताया कि "पहले एल्गोरिथम ने पूरे CCTV फुटेज का विश्लेषण करके लाल निशान वाले ट्रकों की पहचान की। दूसरे एल्गोरिथम ने सभी ट्रकों की औसत स्पीड का विश्लेषण किया, जिससे पता चल पाया कि कौन सा ट्रक इसमें शामिल हो सकता है। इसी आधार पर एक ट्रक की पहचान की गई। परसों, नागपुर ग्रामीण पुलिस की एक टीम ने ग्वालियर-कानपुर नेशनल हाईवे से आरोपी को गिरफ्तार किया और ट्रक को जब्त कर लिया जो कि जो नागपुर से लगभग 700 किलोमीटर दूर है। फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और AI का उपयोग करके 36 घंटों के अंदर मामले का खुलासा कर दिया गया।"

महाराष्ट्र ने महाराष्ट्र रिसर्च एंड विजिलेंस फॉर एनहैंस्ड लॉ एनफोर्समेंट (MARVEL) नामक एक स्पेशल पर्पज व्हीकल बनाया है, जो देश का पहला स्टेट-लेवल पुलिस AI सिस्टम है। इसका पूरी तरह से स्वामित्व राज्य के पास है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि "इसे महाराष्ट्र सरकार की कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य डिपार्टमेंट में AI को लागू करने और उसका उपयोग करने के लिए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी मेटाडेटा का विश्लेषण और उपयोग करके ऐसे AI समाधान तैयार करना है जो बाहर से लेने के बजाय महाराष्ट्र सरकार के ही हैं।"

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, Artificial Intelligence, Police, Maharashtra, Accident

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.