IT नौकरियों के लिए AI बन सकता है खतरा! सर्वे में खुलासा

सर्वे के अनुसार, इन लोगों ने चिंता जाहिर की कि AI उनके वर्तमान स्किल्स को आसानी से पीछे छोड़ सकता है।

IT नौकरियों के लिए AI बन सकता है खतरा! सर्वे में खुलासा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब इन्सानी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।

ख़ास बातें
  • सर्वे में US और UK के 1200 एग्जिक्यूटिव और आईटी प्रोफेशनल्स शामिल।
  • 69 प्रतिशत ने माना कि AI उनको उनकी जगह से बिल्कुल हटा सकता है।
  • जल्द ही IT इंडस्ट्री में इसका व्यापक असर भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यानी कृत्रिम बुद्धि अब इन्सानी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। लगभग दो साल पहले AI ने दस्तक दी थी, तब से लेकर अब तक यह हमारे जिंदगी में कई तरीकों से शामिल हो चुका है। फिर चाहे वह सरकारी कामकाज हो, टेक कंपनियां हों, स्मार्टफोन इंडस्ट्री हो या मेडिकल क्षेत्र हो। AI को लेकर एक सबसे बड़ा डर जो इन्सानों के जहन में है वो यह है कि कहीं AI, टेक्नोलॉजी की दुनिया में इन्सानों की जरूरत को ही खत्म न कर दे। यानी जो काम अभी इन्सान कर रहे हैं, अगर वो सारा काम AI को सौंप दिया जाए तो करोड़ों लोगों के लिए रोजगार खत्म हो सकता है! अब इसी बात को लेकर एक और सर्वे सामने आया है जो एक चौंकाने वाला खुलासा करता है। 

AI को लेकर शुरू से ही दो मत रहे हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि AI लोगों की मदद करेगा, उनके काम को आसान बना देगा और जिंदगी पहले से ज्यादा सरल होगी। लेकिन इसके साथ-साथ इस बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि इससे नौकरियां भी प्रभावित होंगी। प्लूरलसाइट (Pluralsight) की ओर से एक सर्वे किया गया है। सर्वे में US और UK के 1200 एग्जिक्यूटिव और आईटी प्रोफेशनल्स को शामिल किया गया। जिसमें 74 प्रतिशत केवल IT इंडस्ट्री से थे। 

सर्वे के अनुसार, इन लोगों ने चिंता जाहिर की कि AI उनके वर्तमान स्किल्स को आसानी से पीछे छोड़ सकता है। यानी भविष्य में कंपनियां उनकी बजाए AI से काम लेना ज्यादा पसंद कर सकती हैं। भाग लेने वालों में 69 प्रतिशत ने माना कि AI उनको उनकी जगह से बिल्कुल हटा सकता है। लेकिन यहां पर एक उम्मीद भी प्रोफेशनल्स में दिखाई दी। 96 प्रतिशत का मानना है कि बदलते वक्त के अनुसार वे AI स्किल्स सीखने और निखारने को प्राथमिकता देकर इस रेस में आगे बने रह सकते हैं और AI को उनके करियर पर हावी होने से रोक सकते हैं।  

सर्वे इसी निष्कर्ष पर आता है कि AI जाहिर तौर पर नौकरियां पैदा करने और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाला टूल है, लेकिन इसके साथ ही यह कई तरह की नौकरियों को खत्म करने की क्षमता भी रखता है। कहा गया है कि 35% लोग अब AI में इनवेस्ट करना चाहते हैं ताकि कंपनियों में गैर जरूरी नौकरियों यानी रिक्तियों को खत्म किया जा सके। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि AI एक दो धारी तलवार है। इसके अपने फायदे हैं, तो नुकसान भी हैं। जल्द ही IT इंडस्ट्री में इसका व्यापक असर भी देखने को मिल सकता है। 

आईटी प्रोफेशनल्स एक बात पर जरूर एकमत दिखाई देते हैं कि AI को इस्तेमाल करने के लिए कंपनी में उसी तरह का स्टाफ होना भी बहुत जरूरी है। अगर AI टूल्स को सही ढंग से इस्तेमाल करने वाला स्टाफ ही नहीं होगा तो इससे कोई फायदा नहीं लिया जा सकता है। लगभग 96 प्रतिशत आईटी प्रोफेशनल इस बात से सरोकार रखते हैं। इसलिए इससे पता चलता है कि आने वाले समय में ऐसे प्रोफेशनल्स की डिमांड भी बढ़ेगी जो जेनरेटिव AI के मास्टर हों। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, IT industry, IT and AI, AI in IT
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »