2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!

2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!

Photo Credit: Huawei Central

कंपनी का अनुमान है कि 2035 तक AI-पावर्ड एजेंट दुनिया भर में 90% AI टोकन ट्रैफिक पर राज कर रहे होंगे।

ख़ास बातें
  • AI एजेंट 2035 तक 90% ट्रैफिक के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
  • AI एजेंट्स की संख्या इंसानों की आबादी से भी 100 गुना हो चुकी होगी।
  • अगले दशक में AI टोकन की सालाना खपत तेजी से बढ़ने का अनुमान।
विज्ञापन

चीन की कंपनी Huawei ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है जिसमें AI को लेकर बड़ी बात कही गई है। कंपनी का अनुमान है कि 2035 तक AI-पावर्ड एजेंट दुनिया भर में 90% AI टोकन ट्रैफिक पर राज कर रहे होंगे। यानी AI संबंधित जितनी भी गतिविधियां ऑनलाइन हो रही होंगी उनमें से 90% को AI एजेंट ही संभाल रहे होंगे। "इंटेलिजेंट वर्ल्ड 2035: टर्निंग विज़न इनटू एक्शन" (Intelligent World 2035: Turning Vision into Action) नाम की इस रिपोर्ट में हुवावे ने बताया है कि कैसे AI एजेंट टेक की दुनिया में एक नया चर्चित शब्द बन रहे हैं और 2035 तक 90% ट्रैफिक के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा यह सामने आया कि AI एजेंट्स की संख्या इंसानों की आबादी से भी 100 गुना हो चुकी होगी। कंपनी ने कहा है कि 2035 तक AI एजेंट्स की संख्या 900 अरब होगी! Reuters के अनुसार, Huawei ने 2035 तक ग्लोबल AI टोकन ट्रैफिक में ऑटोनॉमस एजेंट्स की हिस्सेदारी का अनुमान 90% से भी अधिक बताया है। यानी AI टोकन ट्रैफिक इन एजेंट्स के ही कंट्रोल में होगा। 

ज्यादातर डिजिटल फैसले लेने और प्रोसेसिंग का काम AI द्वारा ही किया जाएगा। या यूं कहें कि हमारा सिस्टम AI के हाथों में जा चुका होगा। इसमें मनुष्य की हिस्सेदारी या हस्तक्षेप बहुत कम रह जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए अभी से इंतजाम करने होंगे। क्योंकि इतने बड़े ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए कंप्यूटिंग पावर में भारी बढ़ोतरी करनी होगी। इसी के साथ-साथ ऐसे नए सिस्टम की भी जरूरत होगी जो स्वतंत्र सॉफ्टवेयर को सुरक्षित और कंट्रोल में रख सकें।

चीन की टेक और टेलीकॉम कंपनी का कहना है कि अगले दशक में AI टोकन की सालाना खपत तेजी से बढ़ेगी। AI टोकन ऐसे टोकन या यूनिट्स होते हैं जिन्हें AI मॉडल जानकारी पाने और बनाने के दौरान प्रोसेस करते हैं। इनकी सालाना खपत तेजी से बढ़ने वाली है क्योंकि एजेंट्स लगातार अपने आस-पास के माहौल को समझेंगे। जैसे जैसे एआई की मैमोरी डेवलप होगी, वे अपने फैसले सोच समझकर लेने लगेंगे और साथ ही बाहरी टूल्स का इस्तेमाल भी बखूबी सीख चुके होंगे। यानी वे इंसानों की तरह फैसला लेना सीख चुके होंगे और उनको किसी टूल की जरूरत होगी तो उनको उसका इस्तेमाल भी आता होगा।

कंपनी ने यह रिपोर्ट अपने पिछले अनुमान के आधार पर तैयार की है, जिसके मुताबिक 2035 तक दुनिया भर में 900 अरब AI एजेंट उपलब्ध हो सकते हैं। AI की रफ्तार को लेकर एक व्यापक खाई अब दुनिया के देशों में दिखने लगी है। जहाँ अमेरिकी टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री का एक हिस्सा इस बात पर बहस कर रहा है कि नई और एडवांस क्षमताओं के विकास की रफ्तार पर किस तरह मिलकर सीमाएं तय की जाएं, वहीं चीन ने आम तौर पर अपनी पूरी अर्थव्यवस्था में AI को तेजी से शामिल करने की कोशिश की है। मगर देश ने AI इस्तेमाल के उभरते जोखिमों को देखते हुए तकनीकी मानक भी तैयार किए हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »