• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास

Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास

वीडियो डिस्प्ले ग्लासेस निर्माता कंपनी Viture ने नए Vonder Smart Glasses को लॉन्च कर दिया है।

Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास

Photo Credit: Viture

Viture Vonder Smart Glasses ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • Viture Vonder Smart Glasses माइक, चिप, बटन और स्पीकर्स दिए गए हैं।
  • Viture Vonder Smart Glasses Vonder पर्सनल मेमोरी ग्राफ AI पर चलते हैं।
  • Viture Vonder Smart Glasses नोट लेने या हैंड्स-फ्री कॉल मैनेज कर सकता है।
विज्ञापन

वीडियो डिस्प्ले ग्लासेस निर्माता कंपनी Viture ने नए Vonder Smart Glasses को लॉन्च कर दिया है। जहां कंपनी आमतौर पर एंटरटेनमेंट पर फोकस प्रोडक्ट्स लेकर आती है, वहां Vonder एक AI बेस्ड प्रोडक्ट है जो कि सामान्य आईवियर को रिप्लेस करने के लिए डिजाइन किया गया है। Vonder Smart Glasses अन्य स्मार्ट ग्लास  से अलग हैं और प्राइवेसी के साथ रोजाना के कंफर्ट पर फोकस करते हैं। ये स्मार्ट ग्लासेस प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए वॉयस को यादों में तबदील करने के लिए एआई और ऑडियो रिकॉर्डिंग का उपयोग करते हैं। इसके अलावा ये स्मार्ट ग्लास हर प्रकार के काम के माहौल में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आइए Viture Vonder Smart Glasses के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Viture Vonder Smart Glasses Price

Viture Vonder Smart Glasses को यूएस में 28 सितंबर से Vonder की वेबसाइट या Best Buy स्टोर के जरिए $299 की शुरुआती कीमत पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। ग्लासेस की डिलीवरी नवंबर में शुरू होगी। वहीं US के बाहर के इच्छुक खरीदार अभी सिर्फ इन स्मार्ट ग्लास में अपनी दिलचस्पी जाहिर कर सकते हैं। 

Viture Vonder Smart Glasses Features

Viture Vonder Smart Glasses को डेली के कंफर्ट और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इनमें कैमरा, डिस्प्ले और ऑल्वेज ऑन ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर नहीं है। Vonder का दावा है कि इनकी बदौलत वजन सिर्फ 30 ग्राम के करीब हो जाता है, जिसके बाद इनमें सिर्फ माइक, चिप, बटन और स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके चलते Vonder आईवियर आम ग्लासेस जैसे ही नजर आते हैं। हालांकि, कंपनी कस्टमाइजेशन की सविधा देती है, जिससे यूजर्स कई प्रकार के कलर और फिनिश वाले फ्रेम का चयन कर सकते हैं। इसमें प्रोग्रेसिव और ट्रांजिशन लेंस समेत प्रिस्क्रिप्शन लेंस भी शामिल हैं।

प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए Viture Vonder स्मार्ट ग्लास ऑडियो तभी रिकॉर्ड करते हैं जब ऐसा करने के लिए कहा जाता है। सामान्य उपयोग में ग्लास सिर्फ यूजर की वॉयस को पहचानते और रिकॉर्ड करते हैं। वहीं मीटिंग में एक फिजिकल स्विच से मीटिंग मोड ऑन किया जा सकता है, जिससे एक एलईडी इंडिकेटर ऑन हो जाता है। इस मोड में सभी वॉयस को रिकॉर्ड करके उन्हें अलग-अलग किया जाता है, जिससे बातचीत और मीटिंग को रिकॉर्ड करना आसान हो जाता है। इसके अलावा Vonder स्मार्ट ग्लास रिकॉर्ड किए गए ऑडियो को कभी स्टोर नहीं करते। बल्कि ओरिजिनल ऑडियो को टेक्स्ट और यादों में बदल कर उसे डिलीट कर देते हैं।

इन ग्लासेस के अंदर कम-से-कम हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है और ये Vonder पर्सनल मेमोरी ग्राफ AI पर चलते हैं। यह AI जानकारी को रिकॉर्ड, प्रोसेस और याद रख सकता है। इसके अलावा नोट लेने या हैंड्स-फ्री कॉल करने जैसे ऑडियो कमांड को भी मैनेज कर सकता है। यूजर ऐप में Gemini, Claude और ChatGPT जैसे दूसरे मॉडल भी भी चयन कर सकते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो स्मार्ट ग्लासेस सिंगल चार्ज में पूरा दिन चल सकते है। वहीं फास्ट चार्जिंग के साथ 25 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »