• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • रेलवे स्टेशन पर AI रोबोट बना यात्रियों का गाइड, 12 घंटे की ड्यूटी, खुद ही कर लेता है बैटरी चार्ज!

रेलवे स्टेशन पर AI रोबोट बना यात्रियों का गाइड, 12 घंटे की ड्यूटी, खुद ही कर लेता है बैटरी चार्ज!

चीन ने अपना पहला ह्यूमेनॉइड पैसेंजर सर्विस AI रोबोट Xiaotie लॉन्च कर दिया है।

रेलवे स्टेशन पर AI रोबोट बना यात्रियों का गाइड, 12 घंटे की ड्यूटी, खुद ही कर लेता है बैटरी चार्ज!

चीन ने अपना पहला ह्यूमेनॉइड पैसेंजर सर्विस AI रोबोट Xiaotie लॉन्च कर दिया है।

ख़ास बातें
  • यह देखने में रेलवे पैसेंजर अटेंडेंट की तरह नजर आता है।
  • यह 1.5 मीटर लम्बा है।
  • बैटरी खत्म होने से पहले खुद ही चार्जिंग स्टेशन की ओर चल पड़ता है।
विज्ञापन
AI यानी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस तेजी से दुनिया में अपने पैर पसार रहा है। यह धीरे-धीरे मानव की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना रहा है। चीन ने इस क्षेत्र में एक और कारनामा कर दिखाया है। चीन ने अपना पहला ह्यूमेनॉइड पैसेंजर सर्विस AI रोबोट लॉन्च कर दिया है। यह रोबोट रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है। इसे चीनी रेलवे के Xi'an ब्यूरो ग्रुप ने डेवलप किया है। यह अधिकारिक रूप से Xi'an रेलवे स्टेशन पर अब काम के लिए लगा दिया गया है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को यह कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा।

चीन ने अपना पहला ह्यूमेनॉइड पैसेंजर सर्विस AI रोबोट लॉन्च कर दिया है। यह 1.5 मीटर लम्बा है। इसका नाम Xiaotie है। यह देखने में रेलवे पैसेंजर अटेंडेंट की तरह नजर (via)आता है। छोटे बाल, बड़ी आंखें और रेलवे की वर्दी। यह एक बैलेंस बाइक पर चलता है और स्टेशन पर यहां-वहां घूमता रहता है। Xiaotie यात्रियों को परामर्श, मार्गदर्शन और नेविगेशन सेवाएं देता है जिससे कि यात्रियों के लिए यह एक सहायक साथी बन जाता है। इसमें एक टैबलेट भी लगा है जिस पर यह पूछे गए सवाल की सारी जानकारी दिखाता है। यह स्टेशन पर यात्रियों को उनकी मंजिल तक छोड़कर भी आ सकता है। 

रोबोट को रेलवे स्टेशन पर सुबह 8 बजे से लेकर सायं के 8 बजे तक के लिए तैनात किया गया है। यह बैटरी पर चलता है और जैसे ही बैटरी कम होने लगती है या खत्म होने के कगार पर पहुंचती है तो यह खुद ही चार्जिंग स्टेशन के पास पहुंच जाता है। भविष्य में इसे चेकिंग गेट्स पर भी लगाने की योजना है ताकि यह यात्रियों के टिकट चेकिंग जैसे काम भी कर सके। 

Xiaotie जैसे AI रोबोट का लॉन्च होना बताता है कि चीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में तेजी से प्रगति कर रहा है। Xiaotie वर्तमान में रेलवे सिस्टम के अंदर इकलौता ह्यूमेनॉइड रोबोट है जो पैसेंजर सर्विस उपलब्ध करवा रहा है। लेकिन यह तकनीकी में एक बड़ी क्रांति आने का इशारा करता है। आने वाले समय में Xiaotie जैसे और भी AI रोबोट ट्रेवल सेग्मेंट में देखने को मिल सकते हैं जो कि भविष्य को और ज्यादा स्मार्ट और सहूलियतपूर्ण बना सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »