चीन ने अपना पहला ह्यूमेनॉइड पैसेंजर सर्विस AI रोबोट Xiaotie लॉन्च कर दिया है। यह 1.5 मीटर लम्बा है। यह देखने में रेलवे पैसेंजर अटेंडेंट की तरह नजर आता है। छोटे बाल, बड़ी आंखें और रेलवे की वर्दी। यह एक बैलेंस बाइक पर चलता है। यह यात्रियों को परामर्श, मार्गदर्शन और नेविगेशन सेवाएं देता है। बैटरी खत्म होने से पहले खुद ही चार्जिंग स्टेशन की ओर चल पड़ता है।