Image Editing

Image Editing - ख़बरें

  • धुंधली फोटो एक क्लिक में होगी साफ, जानें Google Photos ऐप की ये ट्रिक
    स्मार्टफोन से फोटो लेते समय कई बार तस्वीरें ब्लर हो जाती हैं। इसकी वजह कैमरा हिलना, गलत फोकस या कम रोशनी हो सकती है। ऐसी तस्वीरों को ठीक करने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती। Google Photos में मौजूद Photo Unblur फीचर AI तकनीक की मदद से फोटो की क्लैरिटी बढ़ाने का काम करता है। यह टूल तस्वीर के डिटेल्स को पहचानकर उसे पहले से ज्यादा साफ दिखाने की कोशिश करता है। अगर आपके फोन में Google Photos ऐप है तो कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके ब्लर फोटो को बेहतर बनाया जा सकता है।
  • अब फोटो एडिट होगी बोलकर, भारत में आया Google Photos का स्पेशल AI फीचर, ऐसे करेगा काम
    Google ने भारत में Google Photos के लिए नया AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब सिर्फ आवाज या टेक्स्ट के जरिए फोटो में बदलाव कर सकते हैं। Gemini AI पर आधारित यह टूल “Help me edit” ऑप्शन के तहत उपलब्ध है और यूजर्स को ऑब्जेक्ट हटाने, चेहरे के एक्सप्रेशन्स बदलने और स्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विकल्प देता है। यह फीचर हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में सपोर्ट करता है और चुनिंदा Android डिवाइसेज पर उपलब्ध है।
  • तस्वीरें एडिट करने के लिए फोटोशॉप के पांच बेहतरीन और मुफ्त विकल्प
    फोटोशॉप एक बेहतरीन ऐप है लेकिन इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ेगी। परेशान मत होइए! मार्केट में फोटोशॉप के कई विकल्प मौजूद हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »