12 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ Xiaomi Watch Color 2 लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Xiaomi Watch Color 2 की कीमत चीन में CNY 999 (लगभग 11,400 रुपये) है। इस वॉच की प्री-बुकिंग कंपनी की साइट पर शुरू कर दी गई है और इसकी सेल 30 सितंबर से शुरू होगी। प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को यह वॉच CNY 100 (लगभग 1,100 रुपये) की छूट के साथ प्राप्त होगी।

12 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ Xiaomi Watch Color 2 लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

शाओमी वॉच कलर 2 में 1.43 इंच का कलर एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Watch Color 2 की सेल 30 सितंबर से शुरू होगी
  • शाओमी वॉच कलर 2 में है 6 स्ट्रेप कलर ऑप्शन
  • 5ATM वाटर-रसिस्टेंट है वॉच
विज्ञापन
Xiaomi Watch Color 2 को चीन में Xiaomi Civi स्मार्टफोन के साथ लॉन्च कर दिया गया है। यह वियरेबल 117 स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है और दावा किया गया है कि यह वॉच सिंगल चार्ज पर 12 दिन तक की बैटरी प्रदान करती है। शाओमी वॉच कलर 2 में राउंड डायल दिया गया है और इसमें कई सिलिकॉन स्ट्रैप कलर ऑप्शन मौजूद है। इस वॉच में 200 से भी ज्यादा कस्टमाइज़ेबल वॉच फेस हैं। यह वॉच हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर ऑफर करती है, जिसमें ब्लड ऑक्सिज़न सैचुरेशन लेवल (SpO2) ट्रेकिंग, हार्ट रेट मैजरमेंट, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्लिप ट्रेकिंग आदि शामिल है। शाओमी वॉच कलर 2 में 1.43 इंच का कलर एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले भी मिलता है।
 

Xiaomi Watch Color 2 price, availability

Xiaomi Watch Color 2 की कीमत चीन में CNY 999 (लगभग 11,400 रुपये) है। इस वॉच की प्री-बुकिंग कंपनी की साइट पर शुरू कर दी गई है और इसकी सेल 30 सितंबर से शुरू होगी। प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को यह वॉच CNY 100 (लगभग 1,100 रुपये) की छूट के साथ प्राप्त होगी। यह वॉच अलग-अलग स्ट्रेप कलर ऑप्शन में आती है, जिसमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, रेड, व्हाइट और यैलो शामिल है। शाओमी वॉच कलर 2 में तीन डायल कलर भी मिलेंगे।
 

Xiaomi Watch Color 2 specifications

शाओमी वॉच कलर 2 में 1.43-इंच कलर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 326 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी शामिल है। वियरेबल में 470mAh की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 12 दिन तक की बैटरी प्रदान करती है। इसमें मैग्नेटिक चार्जर दिया गया है। शाओमी वॉच कलर 2 5ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है, इसमें इनबिल्ट जीपीएस दिया गया है। वॉच में 117 स्पोर्ट्स मोड और 19 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड दिए गए है। साथ ही इसमें Xiaomi Wear app के जरिए 200 से भी ज्यादा कस्टमाइज़ेबल वॉच फेस मिलते हैं और इसमें थर्ड पार्ट ऐप सपोर्ट भी मौजूद है।  

हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स की बात करें, तो शाओमी वॉच कलर 2 में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रेकिंग, स्लिप ट्रेकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ब्रिदिंग गाइड, मैनस्ट्रुअल ट्रेकिंग आदि शामिल है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको नेविगेशन, कैल्युलेटर, वैदर रिमाइंडर आदि शामिल है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  7. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  8. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  10. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »