फ्रंट और साइड कैमरा के साथ MITU Children’s Learning Watch 5X लॉन्च, जानें कीमत

MITU Children’s Learning Watch 5X स्मार्टवॉच की कीमत 579 युआन (लगभग 6,618 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया स्मार्टवॉच को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें ब्लू और पिंक कलर शामिल है।

फ्रंट और साइड कैमरा के साथ MITU Children’s Learning Watch 5X लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • MITU Children’s Learning Watch 5X में मौजूद है 1.52 इंच डिस्प्ले
  • एमआईटीयू चिल्ड्रेन लर्निंग वॉच 5एक्स 2ATM वाटर रसिस्टेंट है
  • पिंक और ब्लू कलर ऑप्शन में आई है वॉच
विज्ञापन
Xiaomi ने पिछले महीने जून में बच्चों के लिए MITU Children's 4G Phone Watch 5C स्मार्टवॉच को लॉन्च किया था। वहीं, एक महीने के अंदर ही कंपनी ने अब MITU Children's Learning Watch 5X को लॉन्च कर दिया है। यह वॉच भी बच्चों के लिए ही डिज़ाइन की गई है, जिसमें खास सेफ्टी फीचर्स और एचडी डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। फिलहाल, इस वॉच को चीन में लॉन्च किया गया है, जिसमें पिंक और ब्लू दो कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं। इसके अलावा, वॉच 2ATM वाटर रसिस्टेंट है।
 

MITU Children's Learning Watch 5X price

MITU Children's Learning Watch 5X स्मार्टवॉच की कीमत 579 युआन (लगभग 6,618 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया स्मार्टवॉच को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें ब्लू और पिंक कलर शामिल है। फिलहाल वॉच चीन में ही लॉन्च की गई है, जिसे Youpin वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है। इस वॉच के लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा दी गई है।
 

MITU Children's Learning Watch 5X Specification

MITU Children's Learning Watch 5X  स्मार्टवॉच में 1.52 इंच का (360x 400 पिक्सल) रैटिना डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 355पीपीआई है। इस वॉच में डिस्प्ले सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला 3 प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा यह स्क्रैच रसिस्टेंट भी है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इस वॉच में 3डी फ्लोर पॉजिशनिंग के साथ-साथ 12-फोल्ड सेफ्टी पॉजिशनिंग जैसे अपग्रेड्स दिए गए हैं।

इस वॉच में डुअल कैमरा सपोर्ट मौजूद है, जिसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का साइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा की मदद से पैरेंट्स अपने बच्चों को वीडियो कॉल कर सकते हैं, जबकि साइड कैमरा पैरेंट्स को बच्चों के आसपास की जगह की जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा, वॉच में children's watch WeChat सपोर्ट भी मौजूद है, जिसके जरिए बच्चा अपने दोस्तों को एड कर सकते हैं, उन्हें मैसेज भेज सकते हैं और मोबाइल फोन वीचैट के जरिए उन्हें ऑडियो व वीडियो कॉल कर सकते हैं।

वॉच में 900mAh तक की बैटरी मौजूद है, जो कि 6 दिनों तक का स्टैंडबाय प्रदान करती है। वहीं, डेली स्टैंडर्ड इस्तेमाल पर इस वॉच का इस्तेमाल 3 से 4 दिन किया जा सकता है, जबकि ज्यादा इस्तेमाल पर इसकी बैटरी 1 से 2 दिन तक आपका साथ देती है। जैसे कि हमने बताया यह वॉच 2ATM वाटर रसिस्टेंट है, जिसमें यह वॉट 20 मीटर तक के पानी में इस्तेमाल की जा सकती है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »