शाओमी के सीईओ का बयान, एमआई बैंड 2 के लॉन्च में होगी एक महीने की देरी

शाओमी के सीईओ का बयान, एमआई बैंड 2 के लॉन्च में होगी एक महीने की देरी
विज्ञापन
शाओमी ने पुष्टि कर दी है कि एमआई बैंड 2 एक महीने देर से लॉन्च होगा। शाओमी के सीईओ जून ली ने एक वीबो पोस्ट में इस खबर की पुष्टि की। ली ने इसकी वजह एमआई बैंड 2 के निर्माण में आ रहीं मुश्किलों को बताया। उनके मुताबिक बैंड अब एक महीने देर से लॉन्च होगा। एमआई बैंड 2 को 10 मई को लॉन्च किया जाना था।

अपनी वीबो पोस्ट में ली ने लिखा, ''एमआई ब्रेसलेट 2 का निर्माण थोड़ा कठिन है, इसके एक महीने बाद लॉन्च होने का अनुमान है। ''

शाओमी के एमआई बैंड 2 में एक स्पोर्ट डिस्प्ले हो सकता है जो इसका सबसे खास फीचर होगा। पिछली जेनरेशन की अपेक्षा यह सबसे बड़ा अपग्रेड होगा। अगली जेनरेशन का एमआई बैंड के बाद कनेक्टेड स्मार्टफोन पर वीयरेबल (सिवाय छोटे डिस्प्ले) की निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

खबरों के मुताबिक, एमआई बैंड 2 फिटनेस से जुड़ी दूसरी जानकारियों के अलावा समय भी दिखाएगा। इससे पहले एक लीक तस्वीर में, वीयरेबल के डिस्प्ले पर इसके बैटरी स्टेटस को देखा गया था। शाओमी के सीईओ जून ली को एक स्मार्ट बैंड पहने देखा गया था, जिसे एमआई बैंड 2 कहा जा रहा है। इस तस्वीर में जून एक डिस्प्ले वाला स्मार्टबैंड पहने हुए थे।

शाओमी ने घोषणा की थी 10 मई को एक इवेंट में कंपनी नए एमआईयूआई वर्जन पर चलने वाले एमआई मैक्स स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। चीनी कंपनी ने इसी दिन एमआई बैंड 2 के लॉन्च का भी खुलासा किया था। लेकिन, अब लगता है कि इवेंट में सिर्फ एमआई मैक्स फैबलेट और एमआईयूआई रोम का अगला वर्जन लॉन्च होगा।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mi Band, Mi Band 2, Xiaomi
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »