शाओमी का पहला स्मार्टवॉच, एमआई बैंड 2 जल्द हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

शाओमी का पहला स्मार्टवॉच, एमआई बैंड 2 जल्द हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट
विज्ञापन
शाओमी अपने पहले स्मार्टवॉच के साथ नेक्स्ट जेनरेशन एमआई बैंड इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। इसका खुलासा चीन की एक रिपोर्ट से हुआ है।

नई जानकारियां हुआमी टेक्नोलॉजी के सीईओ वैंग द्वारा दी गई है। गौरतलब है कि इस कंपनी ने ही एमआई बैंड को बनाया था। शुरुआती की जानकारी के मुताबिक, हुआमी टेक्नोलॉजी इस बार दोनों ही डिवाइस को बनाएगी जिन्हें अगले दो महीने में पेश किया जाएगा।

गिज़मोचाइना के मुताबिक, नया एमआई बैंड कनेक्टेड स्मार्टफोन पर उतना निर्भर नहीं रहेगा और इसका डिस्प्ले भी छोटा होगा। अगर यह सही साबित होता है कि एमआई बैंड डिस्प्ले से लैस शाओमी का पहला वियरेबल होगा। रिपोर्ट में जोर देकर कहा गया है कि एमआई बैंड का डिस्प्ले उसकी सबसे बड़ी खासियत होगी। नए एमआई बैंड में कई चीजें बेहतर होंगी, इसके आधार पर रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इसकी कीमत भी ज्यादा होगी।

वहीं, सीईओ वैंग ने कहा है कि शाओमी का स्मार्टवॉच भी बनाया जा रहा है और इसे एमआई बैंड के साथ लॉन्च किया जाएगा। खुलासा किया गया है कि स्मार्टवॉच बड़े स्क्रीन और स्वास्थ्य संबंधी फंक्शन के साथ आएगा। अफसोस की बात यह है कि इस स्मार्टवॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना थोड़ी जल्दबाजी होगी। क्योंकि शाओमी की ओर से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Band 2, Smartwatch, Xiaomi, Xiaomi Mi Band, Xiaomi Smartwatch
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »