शाओमी एमआई मैक्स और एमआई 2 बैंड की नई तस्वीरें लीक

शाओमी एमआई मैक्स और एमआई 2 बैंड की नई तस्वीरें लीक
विज्ञापन
शाओमी के आने वाले स्मार्टफोन शाओमी एमआई मैक्स को लेकर लगातार लीक में नई जानकारी सामने आ रही है। अब लीक हुई रेंडर तस्वीर में शाओमी एमआई मैक्स और एमआई बैंड 2 के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

शाओमी के इन दोनों डिवाइस की रेंडर तस्वीरों को वीबो पर पोस्ट किया गया है। सबसे पहले बात शाओमी एमआई मैक्स स्मार्टफोन की, कंपनी का यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 की तरह दिखता है। फोन में तीन कैपेसिटिव बटन दिए और पतले बेजेल साफ देखे जा सकते हैं। फोन के किनारों पर पतली मेटल स्ट्रिप है। तस्वीर से स्मार्टफोन के 6 इंच डिस्प्ले के साथ आने का खुलासा होता है। बात करें फोन के स्पेसिफिकेशन की तो शाओमी के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज हो सकते हैं। फोन में 16 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है।
 

अब बात शाओमी एमआई बैंड 2 की, नए शाओमी एमआई बैंड में डिस्प्ले को अपग्रेड किया गया है। स्क्रीन यूजर को उनके फिटनेस आंकड़े सीधे भेज देगा। शाओमी के एमआई फिट स्मार्टफोन ऐप के अलावा अब वीयरेबल से ही सीधे नोटिफिकेशन मिल जाएगी। शाओमी एमआई बैंड 2 के 99 चीनी युआन (करीब रुपये) में लॉन्च होने की उम्मीद है।

शाओमी ने पिछले हफ्ते जानकारी दी थी कि एमआई मैक्स स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट बीजिंग नेशनल कनवेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में जाने की इच्छा रखने वाले एमआई फैन के लिए टिकट भी उपलब्ध हैं। शाओमी एमआई मैक्स के सिर्फ एशिया में ही बेचे जाने की खबरे हैं जबकि एमआई बैंड 2 को शाओमी ग्लोबली बेचेगी।

इससे पहले कंपनी ने एमआई मैक्स की टीजर तस्वीर भी जारी की थी। शाओमी द्वारा जारी की गई तस्वीर से इस स्मार्टफोन की पहली झलक देखने को मिली। एक पुरानी एक कथित लीक तस्वीर में इस स्मार्टफोन के कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 की तरह होने का दावा किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »