Apple वॉच के इम्पोर्ट बैन के फैसले को नहीं पलेटगी अमेरिकी सरकार

यह रोक एपल की वॉचेज के हार्ट मॉनिटरिंग से जुड़े AliveCor पेटेंट का उल्लंघन करने के लिए लगाई गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 फरवरी 2023 15:11 IST
ख़ास बातें
  • एपल और AliveCor के बीच पेटेंट को लेकर विवाद चल रहा है
  • पेटेंट को लेकर कार्यवाही के चलने के कारण इस बैन को रोक दिया गया था
  • AliveCor ने ITC को बताया था कि एपल ने उसकी टेक्नोलॉजी को कॉपी किया है

कंपनी पर KardiaBand से जुड़े तीन पेटेंट का उल्लंघन करने का आरोप है

ग्लोबल डिवाइसेज और टेक कंपनी Apple की वॉचेज के इम्पोर्ट पर रोक लगाने के अमेरिका के इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन (ITC) के फैसले को अमेरिकी सरकार खारिज नहीं करेगी। यह रोक एपल की वॉचेज के हार्ट मॉनिटरिंग से जुड़े AliveCor पेटेंट का उल्लंघन करने के लिए लगाई गई है। अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के ऑफिस ने इम्पोर्ट पर रोक के फैसले को नहीं बदलने की जानकारी दी है। 

AliveCor के प्रवक्ता ने बताया है कि उन्हें सूचना दी गई है कि इस फैसले को खारिज नहीं किया जाएगा। ITC की रोक जारी है, जबकि एपल और AliveCor के बीच पेटेंट को लेकर विवाद चल रहा है। ITC ने दिसंबर में अपने फैसले में कहा था कि एपल की स्मार्टवॉचेज पर AliveCor के पेटेंट का उल्लंघन करने की वजह से बैन लगाना चाहिए। हालांकि, पेटेंट को लेकर कार्यवाही के चलने के कारण इस बैन को रोक दिया गया था। अमेरिका के Patent and Trademark Office ने इस महीने की शुरुआत में पेटेंट को अमान्य करार दिया था। इसके बाद AliveCor ने बताया था कि ITC के स्मार्टवॉचेज के इम्पोर्ट पर बैन लगाने के फैसले के खिलाफ वह अपील करेगी। AliveCor का कहना है कि इससे जनता के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव होगा। 
Advertisement

इस बारे में व्हाइट हाउस को भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला है। ITC ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। व्हाइट हाउस के पास यह तय करने के लिए 60 दिन की अवधि है कि क्या अमेरिकी सरकार को पॉलिसी को लेकर आशंकाओं के कारण इस फैसले को पलटना है या नहीं।  अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से ITC के इम्पोर्ट पर बैन के फैसलों को खारिज करने के बहुत कम मामले हैं। हालांकि, इससे पहले ओबामा सरकार ने एपल और Samsung के बीच पेटेंट को लेकर विवाद के मामले में कुछ iPhones और iPads पर बैन को पलट दिया था। 

AliveCor ने एपल पर KardiaBand से जुड़े तीन पेटेंट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। एपल वॉच की एक्सेसरी KardiaBand से एक यूजर के हार्ट रेट की मॉनिटरिंग होती है और गड़बड़ियों का पता लगाया जाता है। इसके अलावा यह इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम भी कर सकता है। AliveCor ने  ITC को बताया था कि एपल ने उसकी टेक्नोलॉजी को कॉपी किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tech, smartwatch, Patent, Ban, Market, Ruling, Apple, Import, Smartphone, Court, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  2. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  2. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  3. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  4. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  6. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  7. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  8. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  10. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.