Redmi Watch 3 Active 12 कॉलिंग सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Redmi Watch 3 Active अपने स्क्वेयर डिजाइन के साथ Apple वॉच की तरह दिखती है। इसका प्राइस 2,999 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 16:19 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में इसे कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था
  • यह अपने स्क्वेयर डिजाइन के साथ Apple वॉच की तरह दिखती है
  • पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टवॉचेज की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इसे प्लेटिनम ग्रे या चारकोल ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है

चाइनीज डिवाइसेज कंपनी Xiaomi ने Redmi 12 सीरीज के इवेंट में भारत में Redmi Watch 3 Active को भी लॉन्च करने की घोषणा की है। हाल ही में इसे कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। इसका डिजाइन अन्य स्मार्टवॉचेज से बेहतर है और कंपनी ने इसे अफोर्डेबल प्राइस के साथ लॉन्च किया है। 

यह अपने स्क्वेयर डिजाइन के साथ Apple वॉच की तरह दिखती है। इसका प्राइस 2,999 रुपये का है। इसे प्लेटिनम ग्रे या चारकोल ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री 3 अगस्त से Mi.com और रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टवॉचेज की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। 

Redmi Watch 3 Active के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 1.83 इंच LCD डिस्प्ले 240 x 280 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 450 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसकी स्क्रीन 200 से अधिक वॉच फेसेज को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टवॉच का मेटल से बना मिडल फ्रेम इसे एक प्रीमियम लुक देता है। यह वॉटर रेजिस्टेंट है। Redmi Watch 3 Active में ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर और SpO2 सेंसर दिया गया है। यह स्लीप मॉनिटरिंग जैसे सामान्य हेल्थ फंक्शंस को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 100 से अधिक फिटनेस मोड्स के लिए भी सपोर्ट है। इसमें एक स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है जिससे कॉल्स की जा सकती हैं। यह स्मार्टफोन्स को ब्लूटूथ 5.3 के जरिए पेयर करती है और एंड्रॉयड और iOS दोनों के साथ कम्पैटिबल है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी कम इस्तेमाल के साथ 12 दिन और अधिक इस्तेमाल करने पर आठ दिन तक चल सकती है। 

इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में 1.5 प्रतिशत की कमी आई थी। हालांकि, भारत में कम कॉस्ट वाले वियरेबल्स की अधिक डिमांड से स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 121 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई थी। इस मार्केट में अमेरिकी कंपनी Apple पहले स्थान पर है। भारतीय ब्रांड Fire-Boltt ने Samsung को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की स्मार्टवॉच मॉडल ट्रैकर रिपोर्ट में बताया गया था कि इस वर्ष के पहले तीन महीनों में स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 1.5 प्रतिशत की कमी हुई है। कम प्राइस वाले वियरेबल्स की डिमांड में मजबूती से भारत में स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स इसी अवधि में 121 प्रतिशत बढ़ी थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartwatch, Design, Resolution, Display, Market, Redmi, Wearable, Launch, Health, Sensor, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.