Realme Watch S2 में होगी 380mAh बैटरी, 5W चार्जिंग! यहां हुआ खुलासा

अपकमिंग स्मार्टवॉच में राइट साइड में एक सर्कुलर बटन होगा। यह क्राउन बटन के साथ में मौजूद होगा।

Realme Watch S2 में होगी 380mAh बैटरी, 5W चार्जिंग! यहां हुआ खुलासा

Realme Watch S में 1.3 इंच (360x360 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • Realme Watch S2 को FCC सर्टिफिकेशन में देखा गया है।
  • लिस्टिंग में इसके डिजाइन के भी कुछ संकेत मिल जाते हैं।
  • अपकमिंग स्मार्टवॉच में राइट साइड में एक सर्कुलर बटन होगा।
विज्ञापन
Realme की अपकमिंग स्मार्टवॉच Realme Watch S2 को एक नया सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। यह Realme Watch S की सक्सेसर होगी। अब Realme Watch S2 को FCC सर्टिफिकेशन में देखा गया है। जो बताता है कि स्मार्टवॉच जल्द ही ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो सकती है। यहां पर स्मार्टवॉच के बारे में पता चलता है कि यह 380mAh की बैटरी से लैस होगी। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। 

Realme Watch S2 को FCC सर्टिफिकेशन में देखा गया है। इसका मॉडल नम्बर RMW2401 है। स्मार्टवॉच में 380mAh की बैटरी होगी। हालांकि यह पुराने मॉडल से थोड़ी कम क्षमता वाली होगी। इसके चार्जर का मॉडल नम्बर A152A-090200U-CN1 (via) है। इस स्मार्टवॉच के साथ कंपनी 5W चार्जिंग फीचर दे सकती है। लिस्टिंग में इसके डिजाइन के भी कुछ संकेत मिल जाते हैं। 

अपकमिंग स्मार्टवॉच में राइट साइड में एक सर्कुलर बटन होगा। यह क्राउन बटन के साथ में मौजूद होगा। सेंटर में इसके सेंसर्स मौजूद होंगे। इसके स्पेसिफिकेशंस Realme Watch S से अपग्रेडेड हो सकते हैं। जिनका अंदाजा पुराने मॉडल के स्पेसिफिकेशंस से लगाया जा सकता है। 

Realme Watch S Specifications
Realme Watch S में 1.3 इंच (360x360  पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 600 निट्स है। स्मार्टवॉच में रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग के लिए पीपीजी सेंसर और ब्लड ऑक्सीज़न लेवल मॉनिटरिंग के लिए SpO2 दिया गया है। रियलमी वॉच एस में 16 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिसमें स्टेशनरी बाइक, क्रिकेट, इंडोर रन, आउटडोर साइकिल, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फुटबॉल, योगा और एलिप्टिकल आदि शामिल हैं। यह स्मार्टवॉच लिक्विड सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है, जिसमें 100 से भी ज्यादा वॉच फेस चुनने के लिए मौजूद है। वॉच में वाटर रिमाइंडर जैसे अलर्ट भी मिलते रहते हैं। 

रियलमी वॉच एस में 390एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर 15 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसके इलावा यह वॉच दो घंटे के अंदर 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। जैसे कि हमने बताया यह वॉच आईपी68 रेटेड है, जिसका मतलब यह है कि यह वाटर-रसिस्टेंट है इसका इस्तेमाल आप 1.5 मीटर पानी में कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »