Realme Buds T200 Lite TWS ईयरबड्स भारत में Rs 1,399 में हुए लॉन्च, डिस्काउंट ऑफर अलग से

कंपनी ने Realme Buds T200 Lite की कीमत 1,399 रुपये रखी है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत बैंक डिस्काउंट के बाद इन्हें 1,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme Buds T200 Lite TWS ईयरबड्स भारत में Rs 1,399 में हुए लॉन्च, डिस्काउंट ऑफर अलग से

Photo Credit: Realme

ख़ास बातें
  • कंपनी ने Realme Buds T200 Lite की कीमत 1,399 रुपये रखी है
  • लॉन्च ऑफर में बैंक डिस्काउंट के बाद इन्हें Rs 1,199 में खरीदा जा सकता है
  • सेल Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर शुरू हो चुकी है
विज्ञापन
Realme ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Realme Buds T200 Lite लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि ये पिछले जनरेशन के मुकाबले 24% बड़े 12.4mm डायनामिक बास ड्राइवर के साथ आते हैं, जो गहरे बास और रिच साउंड का अनुभव देंगे। इनमें डुअल माइक्रोफोन और AI-पावर्ड डीप कॉल नॉइज़ कैंसलेशन का सपोर्ट है, जिससे कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज कम हो जाता है। यहां हम इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Realme Buds T200 Lite price in India, availability

कंपनी ने Realme Buds T200 Lite की कीमत 1,399 रुपये रखी है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत बैंक डिस्काउंट के बाद इन्हें 1,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये Aurora Purple, Storm Grey और Volt Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इनकी बिक्री Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर शुरू हो चुकी है।
 

Realme Buds T200 Lite specifications

Realme Buds T200 Lite में 12.4mm डायनामिक बेस ड्राइवर शामि है, जो पिछले जेनरेशन की तुलना में 24% बड़ा है, जिससे डीप बेस और बेहतर साउंड क्वालिटी मिलने का दावा किया गया है। इसमें डुअल माइक्रोफोन के साथ AI डीप कॉल नॉइज कैंसलेशन फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम करने का दावा करता है।

कनेक्टिविटी के लिए, ये ईयरबड्स Bluetooth 5.4 और डुअल-डिवाइस पेयरिंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिससे यूजर एक साथ दो डिवाइस से इन्हें कनेक्ट कर सकते हैं। बैटरी लाइफ की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये पिछले मॉडल की तुलना में 26% ज्यादा बैटरी बैकअप देंगे। चार्जिंग केस के साथ 48 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल सकता है। इसके अलावा, 10 मिनट की चार्जिंग में 5 घंटे तक के म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया गया है।

Realme Buds T200 Lite को IPX4 रेटिंग मिली है, यानी ये हल्की बारिश या पसीने के संपर्क में आने पर भी सुरक्षित रह सकते हैं, जिससे ये वर्कआउट या आउटडोर यूज के लिए उपयुक्त हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »