Realme Band का नया अवतार हुआ लॉन्च, इन बदलावों के साथ सेल शुरू

नया Realme Band अब Amazon.in और Flipkart के जरिए भारत में बेचा जाएगा। रियलमी बैंड को भारत में 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 23 मई 2020 11:37 IST
ख़ास बातें
  • बेहतर डिस्प्ले और हार्ट रेट सेंसर से लैस आता है नया Realme Band
  • 1,499 रुपये की कीमत में Amazon और Flipkart बिक्री हुई शुरू
  • सॉफ्टवेयर में भी किए गए हैं कई बदलाव

Realme Band को भारत में 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था

Realme Band को एक नया वर्ज़न मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि उसने रियलमी बैंड के एक नए वर्ज़न को कुछ सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले बदलावों के साथ बेचना शुरू कर दिया है। नया वर्ज़न Flipkart और Amazon के जरिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस रियलमी फिटनेट ट्रैकर को मूल रूप से मार्च में लॉन्च किया था, और इसकी बिक्री उसी महीने से शुरू हो गई थी। अब रियलमी के अनुसार, Realme Band बेहतर डिस्प्ले के साथ आता है और बेहतर यूज़र अनुभव के लिए इसमें कुछ बदलानों के साथ नया यूआई शामिल किया गया है। नया रियलमी बैंड में अधिक सटीकता के लिए अपग्रेडेड हार्ट रेट सेंसर शामिल किया गया है।
 

Realme Band price in India

नया रियलमी बैंड अब Amazon.in और Flipkart के जरिए भारत में बेचा जाएगा। रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहक स्मार्ट बैंड को ऑर्डर कर सकेंगे, लेकिन देश में कोरोनावायरस लॉकडाउन प्रतिबंध के कारण सील किए गए कंटेनमेंट क्षेत्रों में यह डिलिवर नहीं किया जाएगा। Realme Band की भारत में कीमत 1,499 रुपये है।
 

Realme Band new changes

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अपडेट किए गए Realme Band में कोई नया हार्डवेयर बदलाव शामिल है या नहीं। हमने अधिक जानकारी के लिए कंपनी से संपर्क किया है। मूल Realme Band में 0.96-इंच (2.4 सेंटीमीटर) कलर टीएफटी एलसीडी पैनल है, जिसमें 80x160 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। डिस्प्ले में टच बटन भी है। Realme का कहना है कि नए वर्ज़न में डिस्प्ले मूल वर्ज़न की तुलना में बहुत अधिक ब्राइट होगा। कंपनी का दावा है कि Realme Band को सूरज की तेज़ रोशनी में अच्छे से काम करने के लिए अपडेट किया गया है। इसके अलावा फिटनेस ट्रैकर फर्मवेयर वर्ज़न 6.0 के साथ आएगा।

इसी तरह Realme Band पर वेदर ऐप में डेली मौसम की जानकारी वाला एक नया पेज जोड़ा गया है। वेदर ऐप यूज़र्स की लोकेशन की जानकारी Realme Link ऐप के जरिए से रियलटाइम डेटा दे सकेगा। Realme ने कहा कि अधिक सटीक डेटा देने के लिए हार्ट सेंसर को भी अपग्रेड किया गया है।
Advertisement

उम्मीद है कि रियलमी बैंड का का लेटेस्ट वर्ज़न मूल रियलमी बैंड पर उपलब्ध फीचर्स का सपोर्ट ही करेगा। इनमें स्लीप क्वालिटी मॉनिटर, आइडल अलर्ट, क्रिकेट मोड और नौ स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। इसी तरह, ओरिजिनल रियलमी बैंड की IP68 रेटिंग भी इसमें शामिल रहेगी, जो इसे पानी में मौजूद गंदगी, धूल, रेत और कभी-कभार पानी के अंदर गिरने पर बचाने का काम करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.