Realme Band हार्ट रेट सेंसर और क्रिकेट मोड के साथ भारत में लॉन्च, यह है कीमत

Realme Band ब्लैक, ग्रीन और येलो रंग के स्ट्रैप में आता है और Realme.com वेबसाइट के जरिए सीमित अवधि के लिए "हेट-टू-वेट" सेल के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है।

Realme Band हार्ट रेट सेंसर और क्रिकेट मोड के साथ भारत में लॉन्च, यह है कीमत

Realme Band की भारत में कीमत 1,499 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme Band ब्लैक, ग्रीन और येलो रंग के स्ट्रैप में आता है
  • बैंड की पहली नियमित सेल 9 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी
  • रियलमी बैंड पानी, धूल, रेत से बचने के लिए IP68 सर्टिफाइड है
विज्ञापन

Realme Band हार्ट रेट फीचर के साथ ने भारत में लॉन्च हो गया है। भारत में रियलमी फिटनेस बैंड का कड़ा मुकाबला शाओमी के फिटनेस ट्रैकर Mi Band 4 के साथ होगा। रियलमी बैंड यूएसबी डायरेक्ट चार्ज और स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स से लैस है। फिटनेस बैंड में पांच अलग-अलग तरह के डायल डिज़ाइन भी शामिल हैं। इसके अलाव रियलमी बैंड के स्ट्रैप को तीन रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। Realme Band को रियलमी लिंक ऐप का इस्तेमाल कर एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ जोड़ा जा सकता है। फिटनेस बैंड में एक समर्पित क्रिकेट मोड भी है जिसे विशेष रूप से भारतीयों के लिए बनाया गया है।

Realme Band price in India, launch offers 

भारत में रियलमी बैंड की कीमत 1,499 रुपये है। फिटनेस बैंड ब्लैक, ग्रीन और येलो रंग के स्ट्रैप में आता है और Realme.com वेबसाइट के जरिए सीमित अवधि के लिए "हेट-टू-वेट" सेल के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है। हालांकि, पहली नियमित सेल 9 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Realme Band जल्द ही अमेज़न और ऑफलाइन स्टोर के जरिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

याद दिला दें कि शाओमी ने भारत में अपना मी बैंड 4 फिटनेस बैंड 2,499 रुपये में लॉन्च किया था, जो फिलहाल 2,299 रुपये में बेचा जा रहा है।
 

Realme Band specifications, features

रियलमी बैंड में 0.96-इंच (2.4 सेंटिमीटर) कलर टीएफटी एलसीडी पैनल है, जो 80x160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले में टच बटन है। यह पांच अलग-अलग ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है, जिसे रियलमी लिंक ऐप के जरिए सेट किया जा सकता है। इसके अलावा डिस्प्ले पैनल ग्रेविटी सेंसर के साथ आता है, जिसकी वजह से कलाई के ऊपर उठाते ही इसका डिस्प्ले ऑन हो जाता है। 

Realme Band में पांच डायल फेस हैं, जो रियलमी लिंक ऐप का इस्तेमाल कर रियलमी बैंड में सेट किए जा सकते हैं। कंपनी ने यह भी वादा किया कि भविष्य में ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के जरिए इसमें अतिरिक्त डायल फेस भी जोड़े जाएंगे।

विशेष रूप से फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए, रियलमी बैंड में एक PPG ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर पहले से लोड आता है, जो हर पांच मिनट में यूज़र्स की हृदय गति को मापने की क्षमता रखता है। बैंड एक स्लीप क्वालिटी मॉनिटर के साथ भी आता है, जो नींद की गुणवत्ता को जांचता है और यूज़र्स को उनके सोने के पैटर्न को समझाने के लिए एक रिपोर्ट तैयार करता है। यदि यूज़र लंबे समय तक बैठा रहता है तो यह बैंड नोटिफिकेशन के जरिए उसे चलने या टहलने की याद भी दिलाता है।

Realme Band में शामिल मोड्स की बात करें तो यह बैंड स्पोर्ट मोड्स की लिस्ट के साथ आता है, जिसमें चलना, दौड़ना और योग करना शामिल हैं। आप दिए गए किसी भी तीन मोड को फिटनेस बैंड पर स्टोर कर सकते हैं। क्रिकेट मैच खेलते समय विस्तार में आंकड़े प्रदान करने के लिए बैंड में क्रिकेट मोड भी है।

रियलमी ने इस बैंड में IP68 सर्टिफाइड रेटिंग दी है, जो बैंड को पानी, गंदगी, धूल, रेत और "पानी में कभी-कभी डुबकी" से बचाता है। बैंड स्मार्ट नोटिफिकेशन के साथ आता है और फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, ट्विटर, टिकटॉक और यूट्यूब जैसे ऐप को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें भविष्य के अपडेट के जरिए क्लाउड मल्टी-डायल, मल्टी-भाषा फ़ॉन्ट और मौसम के पुर्वानुमान जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Realme Band में एक थ्री-एक्सिस एक्सीलेरोमीटर, रोटर वाइब्रेशन मोटर और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। बैंड कम से कम एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलने वाले डिवाइस के साथ आराम से कनेक्ट हो सकता है। बैंड एक 90 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि एक चार्ज में बैंड 6 से 9 दिनों तक चल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  5. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  8. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  10. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »