• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • PTron Tangent Plus वायरेलस ईयरफोन 18 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च, कीमत 1,000 रुपये से कम

PTron Tangent Plus वायरेलस ईयरफोन 18 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च, कीमत 1,000 रुपये से कम

PTron के ये वायरलेस नेकबैंड स्टाइल हेडफोन 10mm के डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ आते हैं जो कि डीप बेस के साथ हाई-फाइ स्टीरियो साउंड उत्पन्न करते हैं।

PTron Tangent Plus वायरेलस ईयरफोन 18 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च, कीमत 1,000 रुपये से कम

PTron Tangent Plus V2 ब्लीडिंग ब्लू, रड्डी रेड और टाइटेनियम ग्रे कलर में उपलब्ध हैं

ख़ास बातें
  • Tangent Plus V2 में IPX4 सर्टिफिकेशन है
  • ये हेडफोन्स 0 से 100 प्रतिशत तक एक घंटे में चार्ज हो जाते हैं
  • इनमें 10 मीटर की वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ Bluetooth v5.0 है
विज्ञापन
PTron Tangent Plus V2 वायरलेस नेकबैंड स्टाइल हेडफोन सोमवार 17 मई को भारत में लॉन्च हो गए। इनमें यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है और 220 एमएएच की बैटरी है। बैटरी के बारे में दावा किया गया है कि यह एक घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है। इन हेडफोन में 18 घंटे का प्लेबैक सिंगल चार्ज में लिया जा सकता है जबकि स्टैंडबाय मोड में ये 200 घंटे तक चल सकते हैं। इन वायरलेस हेडफोन में वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट भी है और पसीने से बचाव हेतु IPX4 की सर्टिफिकेशन भी।
 

PTron Tangent Plus V2 price in India, availability

Ptron Tangent Plus V2 की कीमत 999 रुपये है। फिलहाल इन्हें अमेजॉन से 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन हेडफोन्स को ब्लीडिंग ब्लू, रड्डी रेड और टाइटेनियम ग्रे कलर के ऑप्शन्स में दिया गया है। कंपनी इन पर 12 महीने की वॉरंटी दे रही है।  
 

PTron Tangent Plus V2 specifications, features

PTron के ये वायरलेस नेकबैंड स्टाइल हेडफोन 10mm के डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ आते हैं जो कि डीप बेस के साथ हाई-फाइ स्टीरियो साउंड उत्पन्न करते हैं। क्विक चार्जिंग क्षमता के चलते कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग से ये 6 घंटे तक चल सकते हैं। यूएसबी सी पोर्ट की सहायता से यह 0 से 100 प्रतिशत तक एक घंटे में चार्ज हो जाते हैं और 18 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इन किफायती हेडफोन में PTron ने 220mAh की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी है।

PTron Tangent Plus V2 में गूगल असिस्टेंट, अमेजॉन एलेक्सा और एप्पल सीरी सपोर्ट भी है। इनमें 10 मीटर की वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ Bluetooth v5.0 है और कॉल्स के लिए बिल्ट-इन एचडी माइक भी दिया गया है।

जैसा कि पहले भी बताया गया है कि Tangent Plus V2 में IPX4 सर्टिफिकेशन है जिससे यह पसीने के गीलेपन से डिवाइस को बचाता है। इयरबड्स के छोर पर इनमें चुम्बक भी दी गई हैं ताकि प्रयोग में न होने पर इन्हें संभालने में आसानी हो। यह जोड़ा वजन में 26 ग्राम है और इसके साथ तीन साइज में सिलिकॉन इयरटिप और चार्जिंग केबल मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »