OnePlus Watch 2 ने एक दिन में की रिकॉर्ड बिक्री, जानें सबकुछ

OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 600 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस वॉच में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 SoC दिया गया है।

OnePlus Watch 2 ने एक दिन में की रिकॉर्ड बिक्री, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Watch 2

ख़ास बातें
  • OnePlus Watch 2 की कीमत यूएस में $299.99 (लगभग 24,866 रुपये है।
  • OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Watch 2 में 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus Watch 2 ने सिर्फ एक ही दिन में रिकॉर्ड बिक्री की है। कंपनी की नई स्मार्टवॉच ने अपने पिछले मॉडल OnePlus Watch के बिक्री रिकॉर्ड को भी सिर्फ 24 घंटों में तोड़ दिया है। यहां हम आपको OnePlus Watch 2 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Watch 2 का बिक्री का रिकॉर्ड


आपको बता दें कि OnePlus ने हाल ही में MWC 2024 इवेंट (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस) के दौरान OnePlus Watch 2 को पेश किया था। घोषणा के तुरंत बाद स्मार्टवॉच बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई। पहले ही दिन OnePlus Watch 2 ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हासिल की। चीनी ब्रांड ने अपने ऑफिशियल यूरोपीय एक्स हैंडल से इसकी जानकारी साझा की है। ट्वीट में कहा गया है कि Watch 2 ने सिर्फ एक दिन में OnePlus Watch की पहले महीने की बिक्री के "रिकॉर्ड तोड़ दिया" इससे OnePlus Watch 2 की लोकप्रियता और सफलता का पता चलता है। 


OnePlus Watch 2 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो OnePlus Watch 2 की कीमत यूएस में $299.99 (लगभग 24,866 रुपये है। वहीं ईयू में €329 (29,498 रुपये) और यूके में £299 (लगभग 31,357 रुपये) है। यह अभी सिर्फ प्री-ऑर्डर के लिए सूचीबद्ध है और बिक्री 4 मार्च से शुरू होगी। 


OnePlus Watch 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 600 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस वॉच में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 SoC दिया गया है, जिसके साथ BES 2700 MCU जोड़ा गया है।

OnePlus Watch 2 में 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टवॉच Google के Wear OS 4 पर काम करती है। यह 500mAh बैटरी पैक से लैस है जो कि स्मार्ट मोड में 100 घंटे लंबी बैटरी लाइफ और हैवी इस्तेमाल में 48 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। वॉच 2 ब्लैक स्टील और रेडियंट स्टील में आती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »