Oneplus लॉन्च कर सकती है ब्लटूथ अपग्रेड के साथ कम प्राइस वाले TWS बड्स

वनप्लस की पिछले कुछ वर्षों में भारत में बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी के लिए भारत प्रमुख मार्केट्स में से एक है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जनवरी 2023 19:04 IST
ख़ास बातें
  • ये ईयरबड्स OnePlus Nord Buds की जगह ले सकते हैं
  • Bluetooth SIG पर आने के बाद इसके बाद में अधिक जानकारी मिली है
  • Nord Buds 2 में सिग्नल क्वालिटी भी बेहतर हो सकती है

इसे OnePlus Nord Buds 2 कहा जा रहा है

स्मार्टफोन कंपनी OnePlus की कम प्राइस वाले TWS ईयरबड्स लॉन्च करने की योजना है। इसे OnePlus Nord Buds 2 कहा जा रहा है। यह IMDA, CQC और BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिख रहा है। ये ईयरबड्स OnePlus Nord Buds की जगह ले सकते हैं। वनप्लस की पिछले कुछ वर्षों में भारत में बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी के लिए भारत प्रमुख मार्केट्स में से एक है। 

Bluetooth SIG पर आने के बाद इसके बाद में अधिक जानकारी मिली है। इस डिवाइस को लिस्टिंग में मॉडल नंबर E508A दिया गया है। इससे पता चलता है कि ये ईयरबड्स कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 का इस्तेमाल करेंगे। OnePlus Nord Buds में ब्लूटूथ 5.2 का इस्तेमाल होता है। ब्लूटूथ 5.3 पर अपग्रेड करने से इसकी बैटरी अधिक चल सकती है। ब्लूटूथ 5.3 लो-ड्यूटी और हाई-ड्यूटी साइकल्स के बीच तेजी से स्विच करता है, जिससे यह ब्लूटूथ 5.2 की तुलना में अधिक एनर्जी एफिशिएंट बनता है। इसके अलावा  Nord Buds 2 में सिग्नल क्वालिटी भी बेहतर हो सकती है। 
Advertisement

हाल ही CQC लिस्टिंग से पता चलता है कि इन ईयरबड्स का चार्जिंग रेट 1.5 W होगा, जबकि केस 4.5 W तक चार्ज करेगा। चार्जिंग के लिए स्टैंडर्ड टाइप-C कनेक्टर मिलेगा। इन ईयरबड्स के हार्डवेटयर और स्पेसिफिकेशंस में Nord Buds की तुलना में कुछ सुधार किया जा सकता है। Nord Buds में 12.4 mm टाइटेनियम डायनैमिक ड्राइवर है। इसके प्रत्येक ईयरबड में 41 mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह सात घंटे तक म्यूजिक प्ले सकता है। इसके केस की बैटरी 30 घंटे तक चलती है। 

इन ईयरबड्स का फ्लैट स्टेम डिजाइन और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए अच्छी रेटिंग है। इनकी फ्रीक्‍वेंसी रेस्‍पॉन्‍स रेंज 20Hz–20,000Hz और बेहतर बैस और साउंड की क्‍वॉलिटी के लिए ड्राइवर सेंसटिविटी 102dB है। इनकी फ्रीक्‍वेंसी रेस्‍पॉन्‍स रेंज 20Hz–20,000Hz और बेहतर बैस और साउंड की क्‍वॉलिटी के लिए ड्राइवर सेंसटिविटी 102dB है। प्रत्येक ईयरबड के अंदर 41mAh की बैटरी और चार्जिंग केस के अंदर 480mAh की बैटरी है। केस को यूएसबी टाइप-सी केबल के जरिए चार्ज किया जा सकता है, जो बॉक्‍स के साथ बंडल आती है। OnePlus Nord Buds के हरेक ईयरबड का वजन 4.8 ग्राम है। ईयरबड्स और चार्जिंग केस का वजन 41.7 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.